लाडनूं माता-पिता के साथ मारपीट करने वाले पुत्र को भेजा जेल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं माता-पिता के साथ मारपीट करने वाले पुत्र को भेजा जेल

लाडनूं।kalamkala.in स्थानीय कुम्हारों का बास निवासी एक युवक को माता-पिता के साथ मारपीट करने तथा मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह कमांडो ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां बीरबल पुत्र हंसराज प्रजापत निवासी नीलकंठ महादेव मंदिर के पास लाडनूं अपने घर में अपने माता-पिता के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार करके उपखण्ड मजिस्ट्रेट अनिल कुमार गढ़वाल के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भिजवा दिया गया। युवक के माता-पिता ने पुलिस के पहुंचने पर बिलखते हुए अपनी ही संतान के प्रताड़ित किये जाने की दुःख भरी कहानी सुनाई थी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

घर-घर में पानी के टांके बनवाए जाकर करें वर्षाजल का संचय- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, श्री रामआनंद गौशाला में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम आयोजित, पौधारोपण किया, परिंडे लगाए और पिंजरे का किया समर्पण

जनता और पुलिस के मध्य सामंजस्य स्थापित करने और अपराधों को कम करने में रहती है सीएलजी सदस्यों की महत्ती भूमिका- एसपी ज्ञानचंद यादव, लाडनूं पुलिस थाने में ईदुल जुहा के अवसर पर एसपी ने स्वयं ली सीएलजी की बैठक, लाडनूं में हुआ भव्य स्वागत

शहर चुनें

Follow Us Now