मकान पर पट्टियां चढाते हुए एक मजदूर की मौत , निम्बी जोधां में हुआ हादसा, जावा बास निवासी था मृतक मजदूर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मकान पर पट्टियां चढाते हुए एक मजदूर की मौत

निम्बी जोधां में हुआ हादसा, जावा बास निवासी था मृतक मजदूर

लाडनूं। तहसील के ग्राम निंबी जोधां में एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे लाडनूं निवासी एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद मजदूर के शव का लाडनूं के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील के निंबी जोधा गांव में एक निर्माणाधीन मकान की छत डालने के लिए पत्थर की पट्टियां ऊपर चढाने के दौरान एक

पट्टी टूट कर गिर गई, जिसमें वहां काम करने वाले मजदूर जावा बास लाडनूं के रहने वाले चांद मोहम्मद पुत्र इस्माइल खां के ऊपर पट्टी आ गिरी।
घटना के बाद तत्काल उस घायल मजदूर को गंभीर हालत में लाडनूं के सरकारी अस्पताल
लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

सूचना के बाद लाडनूं पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल दशरथ सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की और मृतक के शव को लाडनूं के सरकारी अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद जान पहचान वालों की अस्पताल
में भीड़ लग गई। पुलिस ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को
सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।<span;>

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now