भाजपा नेता करणी सिंह ने लाडनूं के सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा, पीएमओ ने अस्पताल के ढांचागत विकास के लिए प्रस्तावों की सरकारी मंजूरी में सहयोग मांगा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भाजपा नेता करणी सिंह ने लाडनूं के सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा,

पीएमओ ने अस्पताल के ढांचागत विकास के लिए प्रस्तावों की सरकारी मंजूरी में सहयोग मांगा

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय राजकीय उप जिला चिकित्सालय में अव्यवस्थाएं व्याप्त होने की सूचनाओं के चलते भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ पहुंचे अस्पताल का जायजा लिया। उन्होंने वहां वाहन पार्किंग, वार्डों में शौचालयों आदि की सुविधा, सफाई व्यवस्था, नि: शुल्क दवा वितरण व्यवस्था, ओपीडी, इमर्जेंसी वार्ड और आपातकालीन चिकित्सा सुविधा, महिला एवं प्रसूता वार्डों, जनरल वार्ड आदि का मुआयना करके स्थिति की जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीएमओ डा. कमलेश कस्वा ने उन्हें अस्पताल में ढांचागत कमियों और विकास की आवश्यकता के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी। निरीक्षण के बाद पीएमओ डॉ. कस्वा ने अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भिजवाने की अपील की। उन्होंने अस्पताल के विकास के सम्बंध में प्रपोजल बनाकर राज्य सरकार को भिजवाकर उसे स्वीकृत करवाने में सहयोग का आग्रह किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now