लाडनूं में निजी बस और पानी के टैंकर में हुई टक्कर से 5 छात्राओं सहित 12 जनें हुए चोटिल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में निजी बस और पानी के टैंकर में हुई टक्कर से 5 छात्राओं सहित 12 जनें हुए चोटिल

लाडनूं (kalamkala.in)। एक प्राइवेट बस और ट्रेक्टर-टैंक की टक्कर में बस में बैठी 5 काॅलेज छात्राओं सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। यह हादसा निम्बी जोधां से लाडनूं की तरफ आ रही प्राईवेट बस से यहां लाडनूं गैस सर्विस के पास वीर तेजा काॅलोनी के समीप हुआ। यहा वीर तेजा काॅलोनी के पास उ़क पर चढ रहे टैंकर से बस टकरा गई। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को यहां राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां सबका उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस से एएसआई राजेन्द्र गिला मौके पर पहुंच गए और हादसे के बारे में जानकारी जुटाई। किसी भी घायल को कोई गंभीर चोट नहीं होने से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हादसे में चोटिल हुए लोगों में निकिता, ललिता, मोनिका, सुमन, माया, जमुना सहित बारह लोग शामिल हैं। ये सभी रताऊ, निम्बी जोधा, खामियाद के निवासी है। इन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाने और सहायता उपलब्ध करवाने में पार्षद इदरीश खान और जावेद खान ने सहयोग प्रदान किया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now