लाडनूं के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा 21 सितंबर को, हंसराज बैगानी पूनमचंद दूगड़ स्मृति सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन ओसवाल पंचायत भवन में होगा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा 21 सितंबर को,

हंसराज बैगानी पूनमचंद दूगड़ स्मृति सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन ओसवाल पंचायत भवन में होगा

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय सामाजिक संस्था युवक परिषद के तत्वावधान में अष्टम हंसराज बैंगानी- पूनमचंद दूगड़ स्मृति अंतर्विद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन 21 सितंबर शनिवार को किया जाएगा।प्रतियोगिता आयोजन समिति के संयोजक चांद कपूर सेठी ने बताया कि प्रतियोगिता में नगर के करीब 12 विद्यालयों के विद्यार्थी समारोह पूर्वक एकल नृत्य, सामुहिक नृत्य व सामुहिक गायन की रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे।इस प्रतियोगिता को लेकर गत गुरुवार को प्रतियोगिता आयोजन समिति की बैठक में तैयारियों के बारे में विचार-विमर्श किया गया और विभिन्न कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए। बैठक में चौथमल किल्ला, जौहरी मल दूगड़, राजकुमार चोरड़िया, आलोक खटेड़, राकेश कोचर, अरविंद नाहर, अभय नारायण शर्मा, ललित वर्मा, सुशील पीपलवा आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर किया जाएगा पुरस्कृत 

समिति के सदस्य अरविंद नाहर ने बताया कि नगर की विभिन्न स्कूलों से संपर्क कर उन्हें प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए निवेदन किया गया है और अधिकांश स्कूलों के छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता की तैयारी में लगे हैं। अभय नारायण शर्मा ने बताया कि यहां पहली पट्टी स्थित ओसवाल पंचायत भवन में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विगत 8 वर्षों से निरंतर आयोजित होने वाली इस सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नगर में सभी वर्गों के लोग भारी संख्या में दर्शकों के रूप में भाग लेते हैं। देर रात तक चलने वाले प्रतियोगिता कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now