लाडनूं के शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के चुनाव सम्पन्न, पहली बार अध्यक्ष पद के लिए शिक्षकों ने डाले वोट, सुरेन्द्र सिंह जोधा को 93 में से 73 वोट मिले, अध्यक्ष निर्वाचित हुए, प्रवीण मंत्री, कुलदीप कोषाध्यक्ष और पूनम महिला मंत्री बनी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के चुनाव सम्पन्न, पहली बार अध्यक्ष पद के लिए शिक्षकों ने डाले वोट,

सुरेन्द्र सिंह जोधा को 93 में से 73 वोट मिले, अध्यक्ष निर्वाचित हुए, प्रवीण मंत्री, कुलदीप कोषाध्यक्ष और पूनम महिला मंत्री बनी

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के चुनाव मतदान प्रक्रिया से करवाया गया। यह 25 सालों बाद ऐतिहासिक अवसर बताया जा रहा है, जब शिक्षक संघ के चुनावों के दौरान अध्यक्ष पद के लिए वोट डाले गए। इस चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र सिंह जोधा को कुल 93 में से 73 वोट मिले और उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया। अध्यक्ष पद के लिए उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार दीनदयाल शर्मा को मात्र 19 मत ही मिले। कुल मतदान में से एक मत खारिज किया गया।

प्रवीण शर्मा बने तीसरी बार मंत्री

अन्य पदाधिकारियों में प्रवीण शर्मा मंत्री, कुलदीप सिंह कोषाध्यक्ष तथा पूनम वर्मा महिला मंत्री बने हैं। प्रवीण शर्मा लगातार तीसरी बार मंत्री बने हैं। कुलदीप सिंह पहली बार कोषाध्यक्ष के लिए निर्वाचित हुए। सभाअध्यक्ष पद पर जितेंद्र सिंह चौहान, उपसभाध्यक्ष कमल किशोर जांगिड़ व मन्ना लाल टाक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण गोठवाल, उपाध्यक्ष (पुरुष) माधो सिंह, उपाध्यक्ष महिला मुकेश कंवर, अध्यापक सुनील कुमार सांखला, प्राध्यापक विक्रम सिंह, प्रधानाचार्य सदस्य जयनारायण रैगर, वरिष्ठ अध्यापक सदस्य विजयराज वर्मा, अध्यापक सदस्य अजीत सिंह, प्रबोधक सदस्य राम सिंह भाटी, प्रयोगशाला सहायक सदस्य लक्ष्मण दास स्वामी, शारीरिक शिक्षक सदस्य नंद सिंह राठौड़ निर्वाचित हुए। जिला महासमिति के सदस्य सुरेश कुमार शर्मा, मन्नालाल टाक, बनवारी लाल मीणा, सुनील सांखला, पीयूष शर्मा, राम सिंह रेगर, तुलसीराम रेगर, पूनम चंद, योगेंद्र भारद्वाज, विजय राज, गजानंद शर्मा, विनोद परिहार, बीरबल रेगर निर्वाचित हुए। प्रदेश महासमिति के सदस्य के रूप में सुरेंद्र सिंह जोधा, सुरेश कुमार शर्मा, प्रवीण कुमार, मंजू चौहान निर्वाचित हुए।

शिक्षकों को करवाएंगे बीएलओ कार्य से मुक्त

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की उपशाखा लाडनूं की कार्यकारिणी के ये चुनाव स्थानीय सेठ सूरजमल भूतोड़िया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में चुनाव अधिकारी राजेन्द्र गोपाल दाधीच व चुनाव पर्यवेक्षक संजय कुमार, कैलाश सोलंकी व भुवनेश शर्मा की देखरेख में करवाए गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि हमारी प्राथमिकता शिक्षकों को बीएलओ कार्य से मुक्त कराने की रहेगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए करें युवा- देवनानी, विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का लाडनूं दौरा, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के ‘दक्षिणांचल स्तरीय युवा सम्मेलन’ में हुए शामिल

शहर चुनें

Follow Us Now