डाबड़ी गाँव की गोचर भूमि में पौधारोपण कार्यक्रम में 125 जोड़ों ने पौधे लगाये

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

 पेड़ लगाने में पुरुषों से आगे रही महिलायें 

लाडनूं। तहसील के ग्राम डाबड़ी की गोचर भूमि में बड़े स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधि-विधान के साथ कार्यक्रम पाबोलाव धाम के महंत कमलेश्वर भारती एवं अन्य संतों के सानिध्य में हुए इस कार्यक्रम में पहले महिलाओं ने मंगल गीत गाए। फिर 125 दंपतियों ने पौधारोपण किया। इन सभी जोड़ों ने सबके सहयोग से स्वयं द्वारा लगाये पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया। मंत्रोचार के साथ पौधारोपण की शुरुआत करके इस पौधारोपण कार्यक्रम को एक उत्सव की तरह मनाया गया। इस गोचर भूमि में पौधों को सुरक्षित रखने के लिए भूमि के चारों ओर तारबंदी की गई है। के सानिध्य में हुआ। इस दौरान करीब आधे घंटे तक पौधों के पूजा पाठ का कार्यक्रम हुआ।

वृक्षों को बेटों की तरह से पालना चाहिए 

इस अवसर पर पाबोलाव धाम के महंत कमलेश्वर भारती ने कहा कि पीपल और बरगद के पेड़ सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देते हैं। हम सभी को कोरोना का समय याद कर लेना चाहिए। हम सभी को यहां पुत्र की भांति पेड़ों को गोद लेना है। उन्होंने कहा कि जब तक यह पौधा वृक्ष का रूप ना ले, तब तक इसकी समुचित देखभाल करना हमारा कर्तव्य है। इस मौके पर सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया। पौधारोपण अभियान के दौरान अक्सर पुरुषों की भागीदारी अधिक रहती है, लेकिन यहां पर पौधारोपण के दौरान महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से भी अधिक रही। पौधारोपण अभियान में सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पौधारोपण के इस कार्यक्रम में पाबोलाव धाम के महंत कमलेश्वर भारती, कार्यक्रम संयोजक भागीरथ सिंह, आओं पेड़ लगावां अभियान के संयोजक रजनीश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओडिंट, जगदीश पारीक, भागीरथ सिंह, चेतन सिंह, केसर सिंह, पुर्णानंद उपाध्याय, गोरधन सिंह, एडवोकेट भगवती प्रसाद शर्मा, रतन लाल सोनी, राजेश स्वामी, रामप्रसाद खीचड़ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now