महिलाओं के साथ समूह-चर्चा में बताया स्वच्छता का महत्व और सिवरेज सहित सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए किया प्रेरित, मालियों के मौहल्ले में महिलाओं के साथ रुडीप के अधिकारियों ने की वार्ता

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महिलाओं के साथ समूह-चर्चा में बताया स्वच्छता का महत्व और सिवरेज सहित सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए किया प्रेरित,

मालियों के मौहल्ले में महिलाओं के साथ रुडीप के अधिकारियों ने की वार्ता

लाडनूं (kalamkala.in)। सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में यहां मालियों के मौहल्ले में महिलाओं को सीवरेज परियोजना के फायदे बताते हुए स्वच्छता की जानकारी दी गई। कैप रुडीप के असलम खान ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि गंदे पानी का ठहराव होने के कारण डेंगू, मलेरिया, उल्टी-दस्त आदि अनेक बीमारियां प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से परेशान करती हैं। इसलिए, सभी कॉलोनीवासियों को शहर व मौहल्ले की सफाई की दिशा में सीवर परियोजना में अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान करना चाहिए। उन्होंने सिवरेज कनेक्शन के समय कनेक्शन करवाने की अपील करते हुए बताया कि इससे गंदे पानी से फैलने से होने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल सकेगा। उन्होंने सिवरेज के रखरखाव की जानकारी देते हुए बताया कि किसी प्रकार के ठोस पदार्थ या प्लास्टिक आदि सामग्री को इसमें प्रवाहित नहीं करना चाहिए। घरों से निकलने वाला जो भी कचरा हो उसे केवल नगर पालिका द्वारा भेजे गए वाहन में ही डालें, जिससे मौहल्ला साफ-सुथरा बनाए रखने में आप सभी का सहयोग मिलेगा। इसे सबको अपनी ज़िम्मेदारी समझना चाहिए। अपने आसपास सदैव साफ-सफाई बनाए रखें। सीएमएससी के नवल ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इनका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम में रामकिशोर ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने में सभी सहयोग करें। इस महिला समूह चर्चा में मंजू देवी, दौलत बानू, कमला, सुगना देवी, नूरजहां, नसरीन, फातिमा, नसीम सहित अन्य महिलाओं ने भागीदारी की।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now