छापर की नेचर एनवायरमेंट एंड वाइल्डलाईफ सोसायटी द्वारा पर्यावरण एवं प्रकृतिप्रेमियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित, लाडनूं के डा. वीरेन्द्र भाटी को किया गया सम्मानित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

छापर की नेचर एनवायरमेंट एंड वाइल्डलाईफ सोसायटी द्वारा पर्यावरण एवं प्रकृतिप्रेमियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित,

लाडनूं के डा. वीरेन्द्र भाटी को किया गया सम्मानित

लाडनूं/छापर (kalamkala.in)। छापर कस्बे की अग्रणी संस्था नेचर एनवायरनमेंट एंड वाइल्डलाइफ सोसायटी (एनईडब्लूएस) के तत्वावधान में छापर में क्षेत्र के स्वनामधन्य गौसेवक, वृक्षमित्र एवं प्रकृति-प्रेमी स्व. गीगदास स्वामी की स्मृति में ‘स्वामी गीगदास पर्यावरण व प्रकृति सेवा सम्मान समारोह’ का आयोजन गत 22 सितम्बर को किया गया। समारोह में पर्यावरण को समर्पित प्रदेश भर से चयनित 9 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सोसायटी द्वारा पर्यावरण, पौधारोपण एवं जीव-जन्तु संरक्षण जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को यह सम्मान प्रदान किया जाता है। इस वर्ष के सम्मान समारोह में आबसर के ईश्वर सुथार को प्रकृति प्रेम को देखते हुए एवं उनके द्वारा 1000 पेड़ लगाने के उपलक्ष में सम्मान प्रदान किया गया तथा लाडनूं के निकटवर्ती ग्राम मंगलपुरा के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. वीरेंद्र भाटी मंगल का सम्मान भी किया गया। उन्हें पर्यावरण क्षेत्र में लेखन कार्य करने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पर्यावरण अभियान के ब्रांड एंबेसडर व पद्मश्री हिमताराम भांबू रहे। मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली की पत्रकार डॉ. मीना कुमारी थी तथा विशिष्ट अतिथि सीकर की पर्यावरणविद्, अमृता देवी पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित डॉ. अभिलाषा रणवा, छापर नगर पालिका के अध्यक्ष श्रवण माली थे। ज्ञातव्य रहे कि प्रकृति पर्यावरण और वन्यजीव सोसायटी (एनईडब्लूएस) का प्राथमिक ध्यान बेहतर पर्यावरण के लिए वन्यजीव, पारिस्थितिकी, प्राकृतिक संसाधनों और संधारणीय आजीविका का संरक्षण करना है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now