डोडा-पोस्त की तस्करी के मामले में दो जनों को 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा, लाडनूं एडीएजे आरिफ खान ने माना दोनों मुलजिमानों को दोषी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डोडा-पोस्त की तस्करी के मामले में दो जनों को 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा,

लाडनूं एडीएजे आरिफ खान ने माना दोनों मुलजिमानों को दोषी

लाडनूं (kalamkala.in)। एडीजे की अदालत ने जसवंतगढ पुलिस थाने में सन् 2011 में मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में पकड़े गए दो आरोपियों को उनका अपराध साबित होने पर उन्हें दोषी मानते हुए 10-10 साल के कठोर कारावास से दंडित किया है। एडीजे कोर्ट लाडनूं के पीठासीन अधिकारी आरिफ खान ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के अन्तर्गत जसवंतगढ थाने में दर्ज एफआईआर सं. 37/2011 में मुलजिमान नरेन्द्र पुत्र धर्मपाल जाट निवासी चतपुरा जिला झुंझुनूं एवं राजकुमार पुत्र गिरधारीलाल जाट निवासी झुंझुनूं दोनों को मादक पदार्थ की तस्करी का दोषी मानते हुए 10-10 वर्षों की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इन दोनों को तत्कालीन जसवतंगढ थानाधिकारी अमराराम ने एक जीप में 8 कट्टों में 320 ग्राम डोडा-पोस्त ले जाते हुए गिरफ्तार करके डोडा-पोस्त जब्त किए थे। इस प्रकरण में सरकार की ओर से लाडनूं के एसीजेएम कोर्ट के अभियोजन अधिकारी घनश्याम सोनी को स्पेशल पीपी नियुक्त किया गया था, जिन्होंने प्रकरण में सरकार की ओर से पैरवी की।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now