माली समाज को किया गौरवान्वित, मंगलपुरा की वर्षा टाक ने आरजेएस में चयन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

माली समाज को किया गौरवान्वित,

मंगलपुरा की वर्षा टाक ने आरजेएस में चयन

लाडनूं (kalamkala.in)। निकटवर्ती ग्राम मंगलपुरा निवासी मालचंद टाक सैनी की पौत्री व राजेंद्र कुमार टाक की पुत्री वर्षा टाक (सैनी) का चयन राजस्थान न्यायिक सेवा (आरजेएस) की मुख्य परीक्षा 2024 में चयन हुआ है। वर्षा के पिता, माता और दादा तीनों का सम्बन्ध शिक्षण से है। दादा सेवानिवृत है और माता-पिता दोनों राजकीय सेवा में अध्यापन वृत्ति में हैं। वर्षा अपने माता-पिता के साथ नागौर में निवास करती थी और उसके दादा, चाचा और उनका पूरा परिवार अपने पैतृक गांव मंगलपुरा में ही रहते हैं। वर्षा के दादा मालचंद टाक मंगलपुरा में माली समाज के अध्यक्ष हैं और पिता राजेंद्र टाक शिक्षक संघ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं। वर्षा टाक को इस सफलता पर अखिल भारतीय कुशवाहा सैनी महासभा की महिला जिलाध्यक्ष व वरिष्ठतम पार्षद सुमित्रा आर्य, इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जगदीश यायावर सहित सम्पूर्ण ‘कलम कला’ परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now