लाडनूं में विभिन्न स्थानों पर दुर्गापूजा महोत्सव व गरबे की धूम मची, भैरव नाथ ग्रुप द्वारा नवरात्रा महोत्सव में एकल डांडिया नृत्य के लिए किया प्रतिभागियों का सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में विभिन्न स्थानों पर दुर्गापूजा महोत्सव व गरबे की धूम मची,

भैरव नाथ ग्रुप द्वारा नवरात्रा महोत्सव में एकल डांडिया नृत्य के लिए किया प्रतिभागियों का सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। शहर में विभिन्न क्षेत्रों में दुर्गापूजा महोत्सव की धूम मची हुई है। इस अवसर माता का दरबार सजाया गया है और पूजा-आरती के साथ नृत्य प्रस्तुतियां और डांडिया-गरबा का शानदार आयोजन भी किया जा रहा है। यहां आधी पट्टी में कमल बैद के नोहरे में लाडनूं युवा मंच की ओर से दुर्गा एवं डांडिया-गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा उमड़ रहे हैं। यहां का डांडिया नृत्य देखने के लिए लाडनूं से बाहर से भी लोग आ रहे हैं। यहां मालियों के मौहल्ले में कमल सैनी चौक में नवदुर्गा पूजन महोत्सव में भी महिला-पुरुष बड़ी संख्या में उमड़ रहे हैं। यहां भी डांडिया नृत्य आदि की शानदार प्रस्तुतियां माता के दरबार में प्रतिदिन होती है। यहां भी शहर के और नजदीक के गांव से लोग दर्शनार्थ आते हैं। यहां नाइयों का बास में सैन मंदिर के पास भैरवनाथ ग्रुप की ओर से नौ दिवसीय दुर्गा पूजा एवं डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी प्रकार अन्य कई स्थानों पर भी दुर्गापूजा की जा रही है।

नाईयों के बास में डांडिया खेलने वालों को किया सम्मानित

स्थानीय सैन मंदिर के समीप भैरव नाथ ग्रुप द्वारा नवरात्रा के पर नौ दिवसीय मां दुर्गा पूजन एवं डांडिया महोत्सव के तहत एकल डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें अनेक प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को निट्स कंप्यूटर की ओर से स्कूल बैग भेंट कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर पार्षद दिलीप टाक, कमल टाक, भागचंद गहलोत, प्रसन्न टाक, बाबूलाल सोनगरा, बजरंग सैन, वेदप्रकाश आर्य आदि उपस्थित रहे। यहां महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बालिकाएं महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now