इंडियन नेशनल नेट बाॅल टीम में चुनी गई ध्यावा की लक्ष्मी शेखावत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

इंडियन नेशनल नेट बाॅल टीम में चुनी गई ध्यावा की लक्ष्मी शेखावत

लाडनूं (kalamkala.in)। कुछ लोगों का कहना है कि कोई भी महिला जब तक शादी नहीं होती, तभी तक अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर सकती है और अपने आपको निखार-उभार सकती है। लेकिन इस मान्यता को लाडनूं तहसील के ध्यावा गांव की एक विवाहिता ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। इस गांव की बहू लक्ष्मी शेखावत ने नेटबाॅल में अपने अपको प्रदर्शित करके इस मान्यता को ध्वस्त करने के साथ ही गांवों में प्रतिभा नहीं होती की झूठी मान्यता को भी पूरी तरह से समाप्त करने में भी भूमिका निभाई है। ध्यावा की लक्ष्मी शेखावत वहां के किशोर सिंह राठौड़ की पौत्रवधु और जगदीश सिंह राठौड़ की पुत्रवधु है। लक्ष्मी शेखावत का चयन इंडियन नेशनल नेट बॉल टीम में हुआ है। इस चयन से पूरे गांव में खुशी व्याप्त है और लोग उसके श्वसुर एवं दाद-श्वसुर को बधाइयां प्रदान कर रहे हैं। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि लक्ष्मी शेखावत केवल परिवार, गांव या प्रदेश का ही नहीं, बल्कि भविष्य में पूरे देश का नाम भी नेट बाॅल में प्रसिद्ध करेगी। भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह एवं भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा आर्य ने लक्ष्मी शेखावत को शुभकामनाएं प्रदान की हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now