श्रीमद् भगवद गीता सामान्य ज्ञान कथा का आयोजन 13 से 19 अक्टूबर तक जसवंतगढ के श्यामजी मंदिर में

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

श्रीमद् भगवद गीता सामान्य ज्ञान कथा का आयोजन 13 से 19 अक्टूबर तक जसवंतगढ के श्यामजी मंदिर में

लाडनूं (kalamkala.in)। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) की ओर से जसवंतगढ में श्रीमद् भगवद गीता सामान्य ज्ञान कथा का आयोजन 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक किया जाएगा। चलचित्र के साथ होने वाली इस कथा के दौरान मुख्य आकर्षण के रूप में प्रवचन व स्लाइड शो प्रश्नोत्तरी मंत्र ध्यान 13 से 19 अक्टूबर तक लगातार प्रतिदिन सायं 6.30 बजे से 8.30 बजे पर्यन्त तक किया जाएगा। कथा में वक्ता के रूप में आदिगुरु दास (एम.टेक. आईआईटी दिल्ली, एम.बी.ए. सिम्बोलिक पुणे) रहेंगे। इसके अलावा कार्तिक मास में नित्य संध्या 6.30 बजे से दीपदान किया जाएगा। यह आयोजन जसवंतगढ में गली नं. 7 स्थित श्री श्याम जी का मन्दिर में किया जाएगा। इस सेमिनार में भाग लेने वाले भक्तों के लिए प्रतिदिन सेमिनार के बाद मंदिर में ही भोजन प्रसादम् की व्यवस्था रहेगी। इस सेमिनार के लिए व्यवस्थाओं को देखते हुए निःशुल्क रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन के लिए जसवंतगढ़ व लाडनूं के लोग मोबाईल नम्बर 9001700414 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now