लाडनूं में रावण-दहन के साथ भव्य दशहरा मेले का आयोजन 12 अक्टूबर को  रावण-दहन मेले के आयोजन को लेकर दशहरा मेला समिति की बैठक आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में रावण-दहन के साथ भव्य दशहरा मेले का आयोजन 12 अक्टूबर को 

रावण-दहन मेले के आयोजन को लेकर दशहरा मेला समिति की बैठक आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय दशहरा मेला समिति की एक बैठक में लाडनूं में हर वर्ष विजयादशमी के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले रावण-दहन के दशहरा मेले को लेकर तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। यहां सेवक चौक के पास स्थित सीतारामजी के मंदिर में ललित कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अध्यक्ष ललित वर्मा ने बताया कि दशहरा मेला 12 अक्टूबर को सायं 5 बजे से 8.30 बजे तक हाइवे के पास स्थित दशहरा मेला मैदान में भरा जाएगा। मेले में भगवान श्रीराम की सवारी, लंका दहन, राम-रावण युद्ध, रावण दहन तथा प्रसिद्ध शौरगरों द्वारा आकर्षक आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा। मेले में हजारों की संख्या में लोग देखने के लिए एकत्र होंगे। इस बैठक में सुशील कुमार पीपलवा, अभयनारायण शर्मा, निर्मल सोनी, हंसराज सोनी, चांदकपूर सेठी, नरेन्द्र भोजक, सीताराम टेलर, कमल सोनी, अरविन्द पंवार, रामानन्द गुर्जर, जयसिंह चौहान, चेतन भोजक, निरंजन प्रजापत, बजरंगदास आदि मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में शराब ठेकेदार की चल रही है 10 अवैध ब्रांचें, आबकारी विभाग ने एक पर छापा मारा, पर अभियुक्त हाथ नहीं आया, अस्पताल और मंदिर के पास चल रही है शराब की अवैध बिक्री, बिगड़ रहा है मौहल्ले का माहौल

यह क्या हो रहा है निर्वाचन विभाग और प्रशासन की नाक के नीचे- लाडनूं नगर पालिका चुनाव की निष्पक्षता पर खतरा मंडराया, मतदाताओं में गहरा रोष, दोषी बीएलओ को कड़ी सजा मिले, वार्ड की सीमाओं को लांघ कर 3–3 किमी और नामालूम लोगों को बना डाला वोटर, बीएलओ ने खोला फर्जी मतदान का रास्ता, जोड़ डाले 1100 से अधिक फर्जी वोटर

शहर चुनें

Follow Us Now