लाडनूं में होने वाले भव्य दशहरा मेले में आतिशबाज़ी के साथ रावण-दहन देखने जुटेंगे हजारों लोग, दशमुखी रावण का पुतला निर्माण अंतिम रूप में तैयार, राम की भव्य झांकी व विभिन्न कार्यक्रमों के साथ होगा मेला

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में होने वाले भव्य दशहरा मेले में आतिशबाज़ी के साथ रावण-दहन देखने जुटेंगे हजारों लोग,

दशमुखी रावण का पुतला निर्माण अंतिम रूप में तैयार, राम की भव्य झांकी व विभिन्न कार्यक्रमों के साथ होगा मेला

लाडनूं (kalamkala.in)। श्री दशहरा मेला समिति के तत्वावधान में शनिवार 12 अक्टूबर को सायंकाल 5 से 8.30 बजे तक यहां हाईवे के पास करंट बालाजी मंदिर के सामने स्थित दशहरा मेला मैदान में आयोजित किए जाने वाले भव्य दशहरा मेला में करीब दो घण्टे की शानदार आकर्षक आतिशबाजी के रंग-बिरंगे नज़ारों के बीच रावण के विशाल पुतले का दहन किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा। इसके लिए समिति के कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।

मेला मैदान में की गई लाईटिंग की खास व्यवस्था

समिति के आईटी प्रभारी डाॅ. वीरेन्द्र भाटी मंगल ने बताया कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा कई दिनों तक लगातार मेहनत करके दशहरा मेले के मैदान की साफ-सफाई के काम को सफल बनाया। समिति द्वारा मेला मैदान में लाईटिंग आदि की सजा कर भव्य रूप दिया गया है। अन्य सभी व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप प्रदान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रावण के पुतले का निर्माण शेखावाटी के प्रसिद्ध शोरगरों द्वारा किया जाकर अंतिम स्वरूप दिया जा रहा है।

लालचंद नागपुरिया का होगा सम्मान

समिति के सचिव सुशील पीपलवा ने बताया कि हर वर्ष समाजसेवा के लिए प्रदान किया जाने वाला ‘चैनरूप बच्छराज नाहटा सम्मान’ इस बार मेला मैदान में आम लोगों के बीच समाजसेवी लालचंद नागपुरिया को प्रदान करके सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में शहर के अलावा आसपास के गांवों से भी लोग रावण-दहन के दर्शनार्थ मेले में आएंगे। मेला में शामिल होने के लिए शहर के सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है।

भव्य स्वरूप में सजेगी अस्थाई दुकानें

मेले की तैयारियों के सम्बंध में जानकारी देते हुए दशहरा मेला समिति के अध्यक्ष ललित वर्मा ने बताया कि मेले में भगवान राम की भव्य झांकी के विशेष आकर्षण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों, झूले और विभिन्न स्टॉल भी मेला स्थल पर शान बढ़ाएंगे और लोगों के लिए सुविधाजनक भी रहेंगे। मेले में अस्थायी रूप से लगाई जाने वाली दुकानों के लिए उनको सुन्दर स्वरूप में सजावट के लिए निर्देशित किया गया है। समिति के कार्यकर्ता मेले को भव्य बनाने के लिए व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now