बिना किसी दवा के इलाज की विधियां प्राचीन काल से ही प्रचलन में रहीं- डा. सोमानी, निम्बीजोधां में लगे 15 दिवसीय योग एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का समापन, विशेषज्ञ चिकित्सक डा. ललित सोमानी का किया सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बिना किसी दवा के इलाज की विधियां प्राचीन काल से ही प्रचलन में रहीं- डा. सोमानी,

निम्बीजोधां में लगे 15 दिवसीय योग एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का समापन, विशेषज्ञ चिकित्सक डा. ललित सोमानी का किया सम्मान

 लाडनूं (Kalamkala.in )। उपखंड के ग्राम निम्बी जोधां में एक पखवाड़े से चल रहे योग एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर के समापन पर योग व एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ डा. ललित कुमार सोमानी का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डा. सोमानी ने प्राचीन यौगिक चिकित्सा का महत्व बताया और शिविर कुछ जानकारी देते हुए कहा कि भूतड़ा परिवार द्वारा संचालित इस नि:शुल्क योग एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर में सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए। इनमें कमरदर्द, घुटनों एवं जोड़ों के दर्द, माहवारी की समस्याओं, सिरदर्द, आंधाशीशी जैसी जटिल रोगों से ग्रसित भी शामिल थे। डा. सोमानी ने बताया कि प्रकृति में ऐसी विधियां मौजूद हैं और भारत में बहुत प्राचीन काल से वे प्रचलन में रही हैं, जिनमें किसी दवा की आवश्यकता नहीं रहती। सभी बीमारियों का इलाज प्राकृतिक तरीकों से संभव है।

दुनिया में फिर फहराया योग और आयुर्वेद का परचम

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी हरिराम खीचड़ व भामाशाह श्रवण कुमार सारड़ा मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता करते हुए स्काउट एवं गाइड प्रभारी जगदीश प्रसाद घिंटाला ने कहा कि दुनिया में फिर से योग एवं आयुर्वेद का प्रचलन जोर-शोर से हो रहा है। यह भारत की प्राचीन विधाओं की ससम्मान वापसी है। पूरी दुनिया उन्हें स्वीकार करने लगी है। इनका जनक भारत देश है और यह भारत की जीत है। कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now