लक्षित समूह चर्चा में लिया महिलाओं ने भाग, समझा स्वच्छता और सीवरेज का महत्व

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लक्षित समूह चर्चा में लिया महिलाओं ने भाग, समझा स्वच्छता और सीवरेज का महत्व

लाडनूं (kalamkala.in)। सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में स्टेशन रोड पर महिलाओं को सीवरेज परियोजना के फायदे बताते हुए स्वच्छता की जानकारी दी। कैप रुडीप के असलम खान ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि गंदे पानी का ठहराव होने के कारण अनेक बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया, उल्टी-दस्त आदि जो हमें प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से परेशान करती है। इसलिए आप सभी सीवर परियोजना में सकारात्मक सहयोग देवें। और कनेक्शन के समय कनेक्शन करवाएं, ताकि गंदे पानी से फैलने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल सके तथा किसी प्रकार का ठोस पदार्थ या प्लास्टिक इसमें प्रवाहित नहीं करें। नगर पालिका के महेंद्र ने आह्वान किया कि घरों से निकलने वाला कचरा नगर पालिका द्वारा भेजे गए वाहन में ही डालें, जिससे मौहल्ला साफ-सुथरा रहे, यह हमारी ज़िम्मेदारी है। और अपने आस-पास साफ-सफाई रखें। सीएमएससी के नवल ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि आप इनका लाभ लेवें, साथ ही शहर को स्वच्छ रखने में सभी सहयोग करें। सभी महिलाएं अपने पड़ोस में भी स्वच्छता की मुहिम चलाए। संतोष, सुमन, आरती, संजू, ग्यारसी, शारदा, सुलोचना, रवीना, डाली देवी सहित अन्य महिलाओं ने समूह चर्चा में भागीदारी की।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now