जांगिड़ समाज की प्रथम अखिल श्री विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 3 मई को, लाडनूं की सत्यम् स्कूल में होगी परीक्षा, 133 जनों के आवेदन मिले

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जांगिड़ समाज की प्रथम अखिल श्री विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 3 मई को,

लाडनूं की सत्यम् स्कूल में होगी परीक्षा, 133 जनों के आवेदन मिले

लाडनूं (kalamkala.in)। प्रथम अखिल श्री विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन पूरे राजस्थान में 3 मई, रविवार को प्रातः 11 बजे जिला एवं तहसील स्तरीय परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत लाडनूं ब्लॉक के केंद्र प्रभारी गोपाल जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि लाडनूं क्षेत्र से कक्षा 6 से 12 तक के कुल 133 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। लाडनूं में परीक्षा का केंद्र सत्यम उच्च माध्यमिक विद्यालय को निर्धारित किया गया है।परीक्षा की तैयारियों के संबंध में लाडनूं तहसील अध्यक्ष रामस्वरूप जांगिड़ एवं नथमल जांगिड़ द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, ताकि परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

ठा. मनोहर सिंह व हरजीराम बुरड़क की विरासत को सहेजें और भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत समिति बनाएं- एडवोकेट जगदीश सिंह राठौड़, लाडनूं के कोयल में हुई पंचायत चुनाव को लेकर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, इस बार नेता नहीं कार्यकर्ता करेंगे टिकट का निर्धारण

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now