अद्यतन संशोधित समाचार – सुजला तिराहे पर युवक की चाकू मारकर हत्या, सनसनी फैली, प्रारम्भिक तौर पर माना जा रहा है रंजिश से किया गया कत्ल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अद्यतन संशोधित समाचार –

सुजला तिराहे पर युवक की चाकू मारकर हत्या, सनसनी फैली,

प्रारम्भिक तौर पर माना जा रहा है रंजिश से किया गया कत्ल

लाडनूं/ सुजानगढ़ (kalamkala.in)। सुजानगढ़ के पास स्थित आरके गार्डन से आगे सुजला कॉलेज जाने वाले तिराहा पर लाडनूं की ओर मुड़ने वाले रास्ते पर गुरुवार को रात्रि में करीब 10.15 बजे एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का पूरा जायजा लिया तथा चाकू को बरामद किया। शव को लाडनूं स्थित मोर्चरी में भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सड़क पर खून से सने शव के पास पड़ा था चाकू 

गुरुवार रात को पुलिस को इस बारे में सूचना मिली थी कि सुजला कॉलेज तिराहे पर एक युवक मृत अवस्था मे पड़ा है। इस पर नजदीकी जसवंतगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा साथ ही लाडनूं पुलिस के थानाधिकारी शिम्भुदयाल मीणा भी मौके पर पहुंच गए। राहगीरों की सूचना पर टीम हारे का सहारा के संयोजक श्याम स्वर्णकार, एम्बुलेंस चालक नवरत्न बिजारणिया आदि भी घटनास्थल पर पहुंच गए। युवक का शव खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा था। शव के पास काफ़ी खून बिखरा पड़ा था तथा एक चाकू भी पड़ा था। युवक के शरीर पर पेट व छाती पर चाकू के वार से हुए घाव व निशान भी थे। जानकारी मिलने से मौक़े पर काफी भारी भीड़ भी जमा हो गयी।

दोस्त ने बुलाया था दावत के लिए?

पुलिस ने मौक़े से हत्या मे प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया है तथा घटना स्थल को सीज कर दिया। मौके पर पड़े युवक के खून सने शव को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और टीम हारे का सहारा की मदद से लाडनूं के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी मे रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान सुजानगढ़ निवासी सरफराज (22 वर्ष) पुत्र उमरदीन तेली, निवासी चांद नगर सुजानगढ़ (लाडनू) के रूप मे की गई है। इस वारदात में बताया जा रहा है कि मृतक युवक को उसके ही किसी दोस्त ने उसे दावत के लिए बुलाया था। उसके बाद उसकी हत्या की गई। प्रथमदृष्टया यह हत्या किसी रंजिश के चलते की गई है।लेकिन, घटनाक्रम और वारदात के वास्तविक कारणों का अभी पूरा खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का अनुसंधान इस मामले में चल रहा है, जिससे पूरी जानकारी सामने आ पाएगी। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। इसमें पता लगाया जाएगा कि हत्या के पीछे कौन से कारण रहे, हत्या किसके द्वारा की गई और इसमें कितने लोग शामिल थे।

टीम हारे का सहारा पहुंची और शव मोर्चरी में रखवाया 

इस वारदात के बाद जानकारी मिलते पर ‘टीम हारे का सहारा’ के संयोजक श्याम स्वर्णकार एवं एम्बुलेंस चालक नवरतन बिजारणिया की सहायता से पुलिस ने शव को लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय स्थित मोर्चरी में रखवाया गया। इसकी सूचना मिलने पर सुजानगढ़ से मृतक युवक के परिजन और काफ़ी संख्या मे समाज के अन्य लोग भी लाडनूं अस्पताल पहुंच गए। इस संगीन हत्या की वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस ने चलाया ‘ए’ श्रेणी नाकाबंदी अभियान, काटे कुल 254 वाहनों के चालान, काली फिल्म लगे वाहनों, बिना हेलमेट के बाइक चलाने, बिना शीट बेल्ट लगाए कार में बैठने, वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात करने तथा बिना नम्बर प्लेट या नंबर प्लेट का निर्धारित पेटर्न नहीं होने अथवा वाहन पर नम्बर अस्पष्ट अंकित होने पर काटे गए चालान

पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर पूरे विधानसभा क्षेत्र में किया गया वृक्षारोपण, गांव-गांव और शहर के हर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि, गौसेवा की और पेड़ लगाए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now