फोन पर बातें कर फंसाया, जयपुर बुलाकर ली अश्लील फोटो और 10 लाख का चूना लगाया, हनीट्रेप के मामले में दिल्ली की रानी देवी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

फोन पर बातें कर फंसाया, जयपुर बुलाकर ली अश्लील फोटो और 10 लाख का चूना लगाया,

हनीट्रेप के मामले में दिल्ली की रानी देवी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डीडवाना/ नावां (kalamkala.in)। हनीट्रेप के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी युवती व उसके साथियों द्वारा पीड़ित को जयपुर बुला कर अश्लील फोटो खींचकर ब्लेकमेल किया जा रहा था। उन्होंने 10 लाख रुपए तक पीड़ित से वसूल लिए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवती रानी देवी को दिल्ली से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया है।

रानी देवी व साथियों के खिलाफ दी थी रिपोर्ट

इस बारे में पीड़ित व्यक्ति ने 19 अक्टूबर को एक रिपोर्ट पुलिस को दी, जिसमें बताया गया कि उसके पास एक रानी देवी नामक लड़की का फोन आया तथा बातें करने को कहा। मना करने पर उसने दवाब बनाया। तब वह उससे बातें करने लगा। फिर उसने उसे जयपुर बुलाया, वहां पर उसने कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिससे वह अचेत अवस्था में आ गया। वहां पहले से पूर्व नियोजित तीन-चार लड़के और भी थे, जिन्होंने रानी के साथ मिलकर उसके अश्लील फोटो खींच लिये। इसके बाद वे लगातार उसे ब्लेकमेल करने लगे। वे लोग उससे अब तक करीब 10 लाख रूपये हड़प चुके हैं। पुलिस ने इस रिपोर्ट को दर्ज कर इस प्रकरण में अनुसंधान शुरू किया। इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए नावां थानाधिकारी नंदलाल (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल नरेश कुमार, कांस्टेबल प्रेमचन्द, महिला कांस्टेबल ममता व सिपाही राजकुमार को शामिल कर थाना पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने प्रकरण में नामजद आरोपी महिला रानी देवी (32) पत्नी अजय कुमार राजपूत निवासी 139 किसान कॉलोनी प्रहलादपुर बांगर उ.प. दिल्ली (पुलिस थाना प्रहलादपुर, दिल्ली)
को टीम द्वारा दिल्ली से दस्तयाब कर पूछताछ के बाद उसे हनी ट्रैप के आरोप में गिरफ्तार किया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

शहर चुनें

Follow Us Now