हर कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग जरूरी, अन्यथा काम नहीं कर पाएंगे, छिपोलाई प्लांट पर श्रमिकों को दिया सुरक्षा प्रशिक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हर कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग जरूरी, अन्यथा काम नहीं कर पाएंगे,

छिपोलाई प्लांट पर श्रमिकों को दिया सुरक्षा प्रशिक्षण

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन तथा अधिशाषी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशन में और सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में सीवरेज परियोजना के तहत सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट छिपोलाई पर कार्यरत श्रमिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
रुडिप केप के असलम खान ने कहा कि सुरक्षा ही जीवन है, इसलिए सभी श्रमिक साथी कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करे। ऊंचाई पर कार्य करते समय सभी लोग सुरक्षा पेटी बांधकर ही कार्य करे। किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करे।और आसपास साफ-सफाई रखे, जिससे बीमारियों से बचाव किया जा सके। सहायक निर्माण प्रबंधक रामकुमार ने कहा कि बिना सुरक्षा उपकरण के किसी भी श्रमिक को कार्य नहीं करने दिया जायेगा। सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला में एसओटी रामकिशोर ने श्रमिकों को कहा कि श्रमिकों को सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए और बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए आंगनबाड़ी या स्कूल में एडमिशन दिलवाए। सभी श्रमिक सुरक्षा उपकरण पहनने की आदत डालें। सभी इसे अपनी जिम्मेदारी समझें। श्रमिक आशीष, मनोज, शिवम, सूरजपाल, अमर, विकाश, नंदकिशोर, सांवत, हरी सहित अन्य श्रमिक उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now