राष्ट्र प्रथम की नीति पर काम करती है भाजपा- मदन राठौड़, नागौर से कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला परिषद सदस्य सहित 14 नेताओं ने भाजपा का दामन थामा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राष्ट्र प्रथम की नीति पर काम करती है भाजपा- मदन राठौड़,

नागौर से कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला परिषद सदस्य सहित 14 नेताओं ने भाजपा का दामन थामा

जयपुर (kalamkala.in)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने नागौर और सवाई माधोपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को सोमवार को यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पार्टी का दुपट्टा पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा की उपस्थिति में नागौर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह चैधरी ने सरपंच, जिला परिषद सदस्य, पूर्व सदस्यों के साथ भाजपा परिवार की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं सरपंच राजाराम चैधरी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य लादूराम कुदण, यूथ कांग्रेस से मनमोहन चैधरी, विजेंद्र बसवाणा, पंचायत समिति सदस्य भोमसिंह गौड, तेजाराम चैधरी के साथ कार्यकर्ता दिनेश वैष्णव, श्रवण विश्नोई, सुखराम प्रजापत, अमृताराम जाजडा, आदुराम लेगा, काजी अतेशानुद्दीन व सवाई माधोपुर से पार्षद असीम खां के साथ भाजपा में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी है, जिसकी गलत नीतियों के चलते उसका मूल कार्यकर्ता पार्टी से दूर हो रहा है। कांग्रेस पार्टी समाज में गलत धारणाएं फैलाने का काम कर रही है, इससे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मोह भंग हो रहा है। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी है, जहां राष्ट्र प्रथम की नीति पर कार्य किया जाता है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित वो पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं का सम्मान परिवार के सदस्य के रूप में किया जाता है। ऐसे में कांग्रेस के मूल कार्यकर्ता भाजपा परिवार में शामिल हो रहे है। ज्योति मिर्धा ने बताया कि सुखबीर सिंह चैधरी नागौर जिला परिषद के दो बार सदस्य रहने के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य और नागौर में 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व सदस्य भी रह चुके है। इनके पिता स्व. गणेश राम मूंडवा भी राजनीति क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रधान भी बने। वहीं राजाराम चैधरी भी सरपंच रहने के साथ ही पूर्व जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं। पूर्व और वर्तमान में विभिन्न पदों पर रहते हुए कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले नेताओं का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। इस दौरान वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद गोपाल सिंह ईडवा, कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ मंच पर उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं : मोबाइल पर दोस्ती परवान चढ़ी, अश्लीलता पर उतर आए, फिर शुरू हुआ ब्लेकमेलिंग का धंधा, आरोपी महिला को किया पुलिस ने हनी-ट्रेप में गिरफ्तार, आरोप : ऑडियो व अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर रुपए ऐंठे, मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर 20 लाख मांगे    

देवरा गांव में कन्हैया गौशाला का लोकार्पण और ‘एक शाम गौ माता के नाम’ विशाल भजन संध्या में प्रख्यात सिद्ध संतों का रहा सान्निध्य, उमड़ पड़े दानदाता गौसेवा सहायतार्थ, ट्रेक्टर-ट्रोली, पिकअप, ई-रिक्शा, टीन शेड और लाखों की नकद राशि का किया दान