विद्यालय में किया भामाशाहों ने मंच और टीनशेड का लोकार्पण, विज्ञान लैब विकसित करने व दरियां उपलब्ध करवाने की घोषणा, डेह में शिक्षा में जागृति के लिए भामाशाह सीमा लूंकड़ व परिवार के प्रयास

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विद्यालय में किया भामाशाहों ने मंच और टीनशेड का लोकार्पण, विज्ञान लैब विकसित करने व दरियां उपलब्ध करवाने की घोषणा,

डेह में शिक्षा में जागृति के लिए भामाशाह सीमा लूंकड़ व परिवार के प्रयास

पवन कुमार पहाड़िया, पत्रकार। डेह (kalamkala.in)। स्थानीय ओस्तवाल चैधरी सुशीला मैना बेन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह द्वारा निर्मित स्टेज मंच एवं टीन शेड का लोकार्पण समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पुखराज खती ने बताया कि भामाशाह सीमा लूंकड़ डेह/इन्दौर द्वारा विधालय में स्टेज मंच एवं उस पर टीन सेड बनवाया गया है। भामाशाह सीमा लूंकड़ ने इस अवसर पर बताया कि अपनेे पिता स्वर्गीय प्रकाशचंद बेताला के द्विव्य आशीर्वाद एवं प्रेरणा से उन्होंने यह कार्य करवाया। इस अवसर पर रौनक लूंकड़ द्वारा अपनी माताजी सीमा लूंकड़ के जन्मोत्सव पर विज्ञान लैब विकसित करने की घोषणा की तथा राजकुमारी सुशील कुमार लूंकड़ सागर मल लूंकड़ द्वारा विद्यार्थियों के बैठने के लिए दरियों की घोषणा की। इस अवसर पर भामाशाह सीमा लुंकड़ व परिवार द्वारा विद्यालय में पौधारोपण भी किया गया।

भामाशाह परिवार का किया गया अभिनन्दन

कार्यक्रम में भामाशाह परिवार के सम्पतमल लूंकड़, महावीर लुंकड, सुशील कुमार, अनिल कुमार, शान्तिलाल, रौनक लुंकड, अक्षय कुमार, लव, कुश, राजकुमारी, उर्मिला, सरोज, कृति, मुस्कान, मेरू, स्नेहा, खुशी एवं समस्त लुंकड़ परिवार द्वारा सरस्वती पूजा करने के बाद मंच एवं टीनशेड का लोकार्पण फीता काट कर किया और उनकी सुपुर्दगी विद्यालय को की गई। विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों द्वारा भामाशाह परिवार का अभिनन्दन एवं आदर सत्कार किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी पवन पहाड़िया, पीईईओ रामेश्वरलाल छंगाणी, हड़मानराम टोगसिया, रामनिवास बैनिवाल, सत्यनारायण नेरिया, गोपालचंद तंवर, तोलाराम बारूपाल, मूलाराम दन्तुसलिया, रामदेव छाबा, सीताराम फौजी, गोपाल छाबा, नरेंद्र फौजी, बाबूलाल टोगसिया, मुकेश नेरिया तथा स्टाफ सदस्य मुन्नी, सीमा छाबा, नागरमल, पूनमचंद, नेहा चैधरी, सोनसिंह, मनीषा, गोपालचंद, पवनसिंह, मृदुला, मधु, कैलाश राम, हनुमान सभी उपस्थित रहे। पवन पहाड़िया, सीता राम फौजी, पीईईओ रामेश्वरलाल छंगाणी ने भामाशाह परिवार को गांव जन्मभूमि से जुड़े रहकर विकास हेतु नेक पुनीत कार्य के धन्यवाद आभार व्यक्त किया। प्रेरक प्रधानाचार्य पुखराज खती ने विद्यालय परिवार की ओर भामाशाह सीमा लूंकड़ का एवं लूंकड़ परिवार का धन्यवाद आभार व्यक्त किया। सभी ग्रामवासियों ने भामाशाह परिवार को धन्यवाद दिया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now