लाडनूं में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन, प्रसिद्ध कवि चिराग जैन व अन्य देंगे काव्य-प्रस्तुतियां, जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में होगा आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन,

प्रसिद्ध कवि चिराग जैन व अन्य देंगे काव्य-प्रस्तुतियां, जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में होगा आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्वभारती संस्थान मान्य विश्वविद्यालय के तत्वावधान में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन बाल दिवस के उपलक्ष में 14 नवम्बर गुरुवार को प्रातः 10.30 बजे किया जाएगा। प्रो. आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि यहां आचार्य महाश्रमण ऑडिटोरियम में आयोज्य यह कवि सम्मेलन तपस्वी संत मुनिश्री जयकुमार के सान्निध्य में होगा तथा इस कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध कवि चिराग जैन, मनीषा शुक्ला, मनवीर मधुर और सचिन अग्रवाल अपनी काव्य प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने बताया कि कवि सम्मेलन में साहित्यिक रुचि रखने वाले शहरवासी भी पहुंच कर इस काव्य-सरिता का आनंद उठा सकते हैं।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now