पूर्व विधायक स्व. ठाकुर मनोहर सिंह के जन्मदिन (14 नवम्बर) पर गौसेवा के साथ गौशाला परिसर में होगी श्रद्धांजलि सभा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पूर्व विधायक स्व. ठाकुर मनोहर सिंह के जन्मदिन (14 नवम्बर) पर गौसेवा के साथ गौशाला परिसर में होगी श्रद्धांजलि सभा

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके क्षेत्र के जनप्रिय नेता स्व. ठाकुर मनोहर सिंह के जन्म जयंती को गौसेवा कार्य करके मनाई जाएगी। इस अवसर पर 14 नवम्बर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्थानीय श्री रामआनन्द गौशाला में भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता एवं सभी क्षेत्रवासी गौसेवा एवं श्रद्धांजलि सभा में भाग लेंगे। गौरतलब है कि ठाकुर मनोहर सिंह को श्री रामआनन्द गौशाला से गहरा लगाव था। उन्होंने स्वयं अपना विशाल जन्मदिन इस गौशाला परिसर में मनाया था और गायों की सेवा की थी। अब उनके पुत्र ठाकुर करणी सिंह भी गौसेवा को पूर्ण महत्व दे रहे हैं। लाडनूं की श्री रामआनन्द गौशाला सबसे प्राचीन संस्थाओं में से एक है और आज तक सतत् गौसेवा कार्य को अंजाम देती रही है। तीन बार विधायक रहने के दौरान जनसेवा के विविध उल्लेखनीय कार्यों के अलावा उन्होंने विभिन्न जनहित कार्यों के लिए अपनी निजी भूमि का दान सरकार को करके सेवा के उदाहरण भी प्रस्तुत किए। वे सदेव बिना किसी भेदभाव के सभी जातियों, धर्मों के लोगों के कामों के लिए समभाव से सदा तत्पर रहा करते थे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

शहर चुनें

Follow Us Now