स्वच्छता के प्रति किया जागरूक और बताया सिवरेज का महत्व, रुडीप के सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

स्वच्छता के प्रति किया जागरूक और बताया सिवरेज का महत्व,

रुडीप के सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज के मार्गदर्शन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नं. 9 के विद्यार्थियों को सीवरेज परियोजना के फायदे बताते हुए स्वच्छता की जानकारी दी। कैप रुडीप के अधिकारी असलम खान ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि शौचालय, स्नान घर व रसोई का पानी सीधे नालियों में छोड़े जाने और बाद में रुकावट आने पर पानी सड़क पर ही फैलता है, जिससे जीवाणु पैदा होते हैं और बाद में बीमारियों का कारण बनते हैं। सीवरेज प्रणाली हानिकारक जीवाणुओं की उत्पत्ति रोकने में सहायक है। जिससे चिकित्सा पर भी व्यय कम होता है। सीवरेज प्रणाली जल-जनित से होने वाली बीमारियों से बचाव करती है। आपके घर के स्नानघर, रसोईघर व शौचालय को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। इसलिए सीवर लाइन बिछाने में सकारात्मक सहयोग देवें। प्रधानाचार्य हरिराम और मदनलाल ने कहा कि यह अभियान लोगों के बीच स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। इसके तहत नागरिकों से अपने आस-पास की स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया जाता है। स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कहा कि सिवरेज प्रणाली द्वारा गंदे पानी का निस्तारण शहर से बाहर ले जाकर किया जाता है इसलिए आप सभी कॉलोनी वासी सीवर कनेक्शन के समय कनेक्शन करवाएं, ताकि गंदे पानी से फैलने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल सके। कार्यक्रम में अध्यापक रामचंद्र ने व्यक्तिगत स्वच्छता पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा स्वच्छता से ही स्वास्थ्य को स्वस्थ रखा जा सकता है। पुखराज गुर्जर ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि घरों से निकलने वाले कचरे को नगर पालिका द्वारा आने वाले वाहन में डालकर शहर को स्वच्छ बनाने में योगदान करे। अध्यापिका ज्योति, आलम तारा, गुलाब सहित एसओटी रामकिशोर ने भी कार्यक्रम में विचार रखे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के पंजाब नेशनल बैंक की बदतर हालात: दोषी कौन? (1) पीएनबी के नीचे स्थित एटीएम की हालत किसी सुलभ शौचालय से भी बदतर हुई, पान-गुटखा की पीक से सने बदबूदार चितकबरे दीवारों के कोने, फैली हुई गंदगी, बेतरतीब व्यवस्था, घुसने के दरवाजे पर भी बाधाओं का डेरा

शहर चुनें

Follow Us Now