लाडनूं में एकत्र होंगे नागौर व डीडवाना-कुचामन जिलों की समस्त आर्य समाजों के प्रतिनिधि, जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा की लाडनूं में बैठक 10 मई को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में एकत्र होंगे नागौर व डीडवाना-कुचामन जिलों की समस्त आर्य समाजों के प्रतिनिधि,

जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा की लाडनूं में बैठक 10 मई को

लाडनूं (kalamkala.in)। जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 10 मई को लाडनूं में आर्य समाज मंदिर में प्रधान गजेन्द्र परिहार की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। जिले भर की समस्त आर्य समाजों की गतिविधियों को विस्तार देने और आगामी योजनाओं पर चर्चा करने के लिए आयोज्य इस 10 मई की जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक में आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के प्रधान वेदपाल एवं मंत्री देवेन्द्र शास्त्री मुख्य अतिथियों के रूप में मौजूद रहेंगे। बैठक में नागौर और डीडवाना-कुचामन जिलों की समस्त आर्य समाजों के प्रधान, मंत्री एवं प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। आर्य उप प्रतिनिधि सभा के प्रधान गजेंद्र परिहार ने बताया कि आर्य उप प्रतिनिधि सभा जिला नागौर एवं डीडवाना-कुचामन की यह संयुक्त बैठक आगामी 10 मई रविवार को प्रातः 10 बजे आर्यसमाज लाडनूं में रखी गई है। लाडनूं में आयोज्य इस बैठक में आर्य उप प्रतिनिधि सभा के नए चुनाव पर चर्चा करने के साथ ही जिले की समस्त आर्य समाजों की गतिविधियों व प्रकल्पों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा महर्षि दयानंद सरस्वती के जन्म शताब्दी के अवसर पर किए गए कार्यक्रमों व भविष्य में भी ऋषि के मिशन को आगे बढ़ाने पर विचार किया जाना है। आर्य समाज लाडनूं के प्रधान जगदीश यायावर ने बताया कि इस उप प्रतिनिधि सभा की इस बैठक को लेकर सभी प्रकार की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now