लाडनूं के स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) बैंक में नीचे का काउंटर पूरे माह सतत् चालू रखा जाए, राजस्थान पेंशनर समाज लाडनूं ने लिया निर्णय, नए पेंशनर्स का किया सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) बैंक में नीचे का काउंटर पूरे माह सतत् चालू रखा जाए,

राजस्थान पेंशनर समाज लाडनूं ने लिया निर्णय, नए पेंशनर्स का किया सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान पेंशनर समाज लाडनूं की एक बैठक यहां डीडवाना रोड स्थित महाराज लादू बाबा की बगीची में अध्यक्ष हरनाथ पूनिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में लाडनूं के स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) बैंक में नीचे का काउंटर सतत् पूरे माह चालू रखने का प्रस्ताव लेते हुए सभी उच्च अधिकारियों को यह मांगपत्र भेजने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया कि किसी भी पेंशनर व उसके परिवार के सदस्यों के नाम, जन्मतिथि या अन्य कोई अन्तर रिकॉर्ड में है, तो समय रहते उसमें संशोधन करवाया जाए। बैठक में पेंशनर समाज की पूर्व बैठक के पारित प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही इस अवसर पर नए पेंशनरों का स्वागत-सम्मान किया गया। इन नए पेंशनर्स में मेघाराम हुड्डा, हेमाराम प्रजापत, रामगोपाल निठारवाल, ओमप्रकाश गौड़, लक्ष्मण सिंह, परमाना राम, जगदीश सिंह, राजेश कुमार भोजक शामिल थे, जिनका माल्यार्पण करके सम्मान किया गया। बैठक में सीताराम वर्मा पन्नालाल टाक, धन्नाराम स्वामी, मनोहर खान, संतोष कुमार भोजक, महावीर प्रसाद प्रजापत, छगनाराम मौर्य, कैलाश, बजरंग लाल जी बडगूजर, मानसिंह, श्याम सुंदर सोनी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मेले में विभिन्न खरीदारी, मनोरंजन और खाने-पीने की सुविधा का लोगों को निश्चित ही लाभ मिलेगा- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, लाडनूं में समारोह पूर्वक किया गया मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर का शुभारम्भ

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now