लाडनूं बार संघ के चुनाव के लिए पांच वकीलों के नामांकन, अब 9 को नाम वापसी के बाद 13 को करवाया जाएगा मतदान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं बार संघ के चुनाव के लिए पांच वकीलों के नामांकन, अब 9 को नाम वापसी के बाद 13 को करवाया जाएगा मतदान

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय बार संघ के वार्षिक चुनाव 13 दिसम्बर को करवाए जाएंगे। निर्वाचन कार्य सम्पन्न करवाने के लिए गठित चुनाव समिति में शामिल मुरली मनोहर जांगिड़, ईश्वर राम मेघवाल व धीरज सिंह राठौड़ ने बताया कि शनिवार को बार संघ के चुनाव के लिए अध्यक्ष मय कार्यकारिणी के आवेदन प्राप्त किए गए। प्राप्त आवेदनों के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए रविंद्रसिंह मेडतिया, सरफराज नवाज, हरिराम मेहरड़ा, हुलाशचंद बेंधा व जय श्री डुकिया के नामांकन किए गए। उपाध्यक्ष पद पर दलीप सिंह राठौड़, सचिव पद पर हरिराम मेहरड़ा व दिनेश पटेल, सयुंक्त सचिव पद पर सुनील शर्मा और पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर हरदयाल रुलानिया के आवेदन प्राप्त हुए। अब 9 दिसम्बर को नाम वापसी की जा सकेगी। तत्पश्चात निर्वाचन योग्य रहे शेष पदों पर 13 दिसंबर को मतदान करवाया जा सकेगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now