सुजानगढ़ में बायपास रोड बना कर बनाया जाएगा यातायात को सुविधाजनक, राज्य में 12 नए बाईपास के निर्माण से मिलेगी 9 शहरों को जाम से मुक्ति, सभी 12 बाईपास की डीपीआर के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सुजानगढ़ में बायपास रोड बना कर बनाया जाएगा यातायात को सुविधाजनक,

राज्य में 12 नए बाईपास के निर्माण से मिलेगी 9 शहरों को जाम से मुक्ति, सभी 12 बाईपास की डीपीआर के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी

जयपुर (kalamkala.in)। राजस्थान सरकार राज्य के 9 शहरों में 12 बायपास रोड बनाने जा रही है। बजट घोषणा के अनुरूप इन सड़कों का निर्माण किए जाने से यातायात सुविधाजनक हो सकेगा। सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी ने बताया कि इन 12 बायपास रोड के लिए डीपीआर बनाने पर करीब 5.95 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इन बाईपास का निर्माण हो जाने के बाद प्रदेश के लोगों को काफी लाभ मिलने वाला है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि प्रदेश के प्रमुख शहरों में आमजन को त्वरित यातायात की सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से बाईपास बनाए जाने प्रस्तावित हैं। बजट घोषणा की क्रियान्विति में इनकी डीपीआर बनाए जाने का काम शीघ्र शुरू होगा। ये बाईपास बनने से लोगों को जाम से निजात मिलेगी। बजट घोषणा में ही राजस्थान सरकार ने 9 नए ‘ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे’ बनाने की घोषणा भी की थी। इनकी भी डीपीआर बनाने का काम जल्द शुरू होगा। इन एक्सप्रेस वे की लम्बाई करीब 2 हजार 756 किलोमीटर तय की गई है।

इन शहरों में बनेगी बाईपास

* भरतपुर- बरसों से बरसों से त्योगा
* भरतपुर- लुधावई टोल से तुहिया वाया मुरवरा, भांडोर
* सीकर- एनएच-52 रामू का बास से एनएच-08 कुण्डली
* हनुमानगढ़- हनुमानगढ़-सूरतगढ़ सड़क से हनुमानगढ़ संगरिया सड़क
* धौलपुर- एनएच-123 से एनएच – 11बी धौलपुर
* धौलपुर- एनएच-44 से एनएच-2ए धौलपुर
* सवाईमाधोपुर- सूरवाल से कुस्तला सवाईमाधोपुर
* चूरू- रिंग रोड वाया तारानगर सड़क वाया बालेरी सड़क वाया रतनगढ़ सड़क वाया देपलसर सड़क से एनएच-52 चूरू
* झुंझुनूं- मंडावा-झुंझुनूं रोड से सीकर-झुंझुनूं रोड एनएच-11 से एनएच-08 झुंझुनूं
* झुंझुनूं- सीकर-झुंझुनूं रोड से झुंझुनूं, उदयपुरवाटी रोड से झुंझुनूं-चिडवा रोड-झुंझुनूं
* करौली- मण्डरायल-करौली-हिंडौन-मानवा (एनएच 01) (हिंडौन सिटी) करौली
* सुजानगढ़ (चूरू)- एनएच-58 से मेगा हाईवे (सुजानगढ़) चूरू

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now