लाडनूं: हत्या कर फरार होने के मामले का इस तरह हुआ पटाक्षेप- बेहतर टीम वर्क, समन्वय, फील्ड इंटेलीजेस व सायबर सहयोग से पुलिस ने हत्या कर फरार हुए आरोपी को विदेश भागने से पहले पकड़ा, पुलिस की जिला विशेष शाखा ने आरोपी प्रेमाराम जाट बेड़ के विरूद्ध एल.ओ.सी. जारी करवा कर टीमें भेज कर दिल्ली से दबोचा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं: हत्या कर फरार होने के मामले का इस तरह हुआ पटाक्षेप-

बेहतर टीम वर्क, समन्वय, फील्ड इंटेलीजेस व सायबर सहयोग से पुलिस ने हत्या कर फरार हुए आरोपी को विदेश भागने से पहले पकड़ा,

पुलिस की जिला विशेष शाखा ने आरोपी प्रेमाराम जाट बेड़ के विरूद्ध एल.ओ.सी. जारी करवा कर टीमें भेज कर दिल्ली से दबोचा

लाडनूं (kalamkala.in)। तीन दिनों तक चले धरना-प्रदर्शन के बीच पुलिस की कानून-व्यवस्था भी बदस्तूर चलती रही और हत्या के प्रकरण में मुस्तैदी व पूरी सतर्कता के साथ हत्यारे की खोज में भी पुलिस ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी और मात्र 48 घंटों के भीतर हत्या के आरोपी को विदेश भागने की फिराक में धर-दबोचा गया। यह पुलिस वृत लाडनूं के अन्तर्गत निम्बी जोधां पुलिस थाने के ग्राम बेड़ में हुई विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई में विदेश भागने की फिराक में लगे आरोपी को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह सफल कार्रवाई पुलिस की बेहतर समन्वय व सायबर सहयोग से संभव हो सका। हत्या के इस आरोपी प्रेमाराम के खिलाफ पुलिस द्वारा शुरू की गई इस कार्रवाई में आरोपी की तलाश करने पर आरोपी का मोबाईल स्विच ऑफ किया जाना पाया गया। फील्ड इंटेलीजेंस से सूचना मिलने पर कि आरोपी प्रेमाराम ने 4 मई की फ्लाइट का हवाई टिकट प्राप्त कर लिया है तथा वह विदेश भागने की फिराक में है। जिला विशेष शाखा डीडवाना-कुचामन द्वारा आरोपी प्रेमाराम के विरूद्ध एल.ओ.सी. जारी करवाकर अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपी की दस्तयाबी हेतु रवाना किया गया। प्रकरण दर्ज होने के महज 48 घण्टों के भीतर पुलिस द्वारा बेहतर टीम वर्क, फिल्ड इंटेलीजेस से आरोपी प्रेमाराम को दिल्ली एयरपोर्ट से डिटेन किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त प्रेमाराम (41 वर्ष) पुत्र भंवराराम जाट निवासी बेड़ ने अपनी पत्नी संजू का मुंह दबाकर गला घोंट कर हत्या कारित करना स्वीकार किया। आरोपी प्रेमाराम को धारा 103 (1) बीएनएस 2023 के तहत गिरफ्तार किया गया।आरोपी से वारदात के संबंध में गहनता पूर्वक अनुसंधान जारी है।

यह था हत्या का पूरा मामला

गिरफ्तार आरोपी प्रेमाराम जाट पर आरोप है कि उसने 3 मई की रात्रि में अपनी पत्नी संजू की गला घोंट कर हत्या की और फिर वहां से फरार हो गया था। इस मामले में 3 मई को पुलिस नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली की ग्राम बेड़ में एक महिला की मृत्यु हो गई है। जिस पर थानाधिकारी निम्बी जोधां मय जाब्ता के मौके पर पहुंचे, तो मृतका संजू देवी लाश उसके घर पर मिली। मृतका संजू देवी की मौत संदेहास्पद होने पर मौके पर एमओबी व एफएसएल को बुलाया जाकर मृतका के शव का मौका मुआयना करवाया गया। घटना की गभीरता को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीडवाना हिमांशु शर्मा व वृत्ताधिकारी लाडनूं जितेन्द्र सिंह मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया। मृतका संजू देवी के भाई जगदीश ठोलिया निवासी शिमला द्वारा अपनी बहिन संजू की हत्या उसके पति प्रेमाराम के द्वारा करने के सबंध में पेश करने पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। घटना के तुरंत बाद मृतका का पति अपने घर से फरार हो गया था।

इस पुलिस टीम ने की प्रभावी कार्रवाई

इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडवाना हिमांशु शर्मा व पुलिस उप अधीक्षक लाडनूं जितेन्द्र सिंह चारण के निकटतम सुपरविजन में निम्बी जोधां पलिस थानाधिकारी सिद्वार्थ प्रजापत के नेतृत्व में प्रभावी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रकरण में मात्र 48 घण्टों में डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में गठित टीम में थानाधिकारी निम्बी जोधां सिद्धार्थ प्रजापत व लाडनूं पुलिस थानाधिकारी शिम्भुदयाल मीणा के नेतृत्व में निम्बी जोधां के सहायक उप निरीक्षक रामदेव पुरी, हेड कांस्टेबल मूलाराम, कांस्टेबल राजकुमार, सियाराम, मुकेश, बेनीगोपाल, हरिराम एवं चालक कृष्ण कुमार तथा लाडनूं पुलिस थाने से कांस्टेबल रामचंद्र के अलावा साइबर सेल डीडवाना-कुचामन के जिला प्रभारी एएसआई प्रेम प्रकाश, साइबर सेल के हेड कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह व श्रीमती निशा कंवर तथा जिला विशेष शाखा के हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश व कांस्टेबल मुकेश शामिल थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की जियो टैगिंग हो, सभी शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं घर-घर कचरा संग्रहण को व्यवस्थित किया जाए, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य शीघ्र पूरा करें, जिला कलक्टर ने नगरीय निकायों की योजनाओं व कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश

लाडनूं: हत्या कर फरार होने के मामले का इस तरह हुआ पटाक्षेप- बेहतर टीम वर्क, समन्वय, फील्ड इंटेलीजेस व सायबर सहयोग से पुलिस ने हत्या कर फरार हुए आरोपी को विदेश भागने से पहले पकड़ा, पुलिस की जिला विशेष शाखा ने आरोपी प्रेमाराम जाट बेड़ के विरूद्ध एल.ओ.सी. जारी करवा कर टीमें भेज कर दिल्ली से दबोचा

शहर चुनें

Follow Us Now