कलम कला बिग ब्रेकिंग- लाडनूं के झरड़िया के पास दो बसें भिड़ी, डेढ़ दर्जन घायल हुए, एक की मौत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कलम कला बिग ब्रेकिंग-

लाडनूं के झरड़िया के पास दो बसें भिड़ी, डेढ दर्जन घायल हुए, एक की मौत

लाडनूं (kalamkala.in)। नेशनल हाईवे सं. 58 पर झरड़िया गांव के पास मंगलवार को रात को करीब 8 बजे दो बसों की जबरदस्त भिड़ंत में डेढ दर्जन लोगों के घायल होने और एक की मौत होने की जानकारी मिली है। बताया जाता है कि एक बस तो वहां हरजी राम जाखड़ के मकान की दीवार तोड़ कर घुस गई और एक बस पलट गई। मौके पर निम्बी जोधां पुलिस थाने से थानाधिकारी हरे कृष्ण सिंह पंवार मय जाप्ता पहुंच गए। हाईवे की एम्बुलेंस सहित 4 एम्बुलेंस लगाई जाकर लगातार घायलों को लाडनूं पहुंचाया गया। यहां राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सक गण और स्टाफ उपचार और सेवा-सुश्रुषा में जुट गया। अस्पताल में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और पुलिस भी वहां पहुंच गई। झरड़िया में गांव के लोग और निम्बी जोधां से लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और घायलों की मदद की। इन बसों में एक जोधपुर से चंडीगढ़ जाने वाली स्लीपर बस थी और दूसरी जयपुर रैली से मगरासर (कानूता) वापस लौट रही थी। यह एक बस तगाला बस सर्विस की सुजानगढ जाने वाली बताई जा रही है। स्लीपर बस के चालक मनोज की मौत हो गई। पलटी हुई बस को क्रेन की मदद से सीधा करवाया गया। हादसे की गंभीरता कै देखते हुए जिला कलेक्टर पुखराज सैन, उपखंड अधिकारी मिथलेश कुमार और डिप्टी एसपी विक्की नागपाल भी मौके पर पहुंच गए। कलेक्टर ने अस्पताल पहुंच कर घायलों की सुध भी ली।

नोट- इस समाचार में अपडेट जारी है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आखिर क्यों लापरवाह है लाडनूं का विद्युत वितरण निगम, किस बड़े हादसे का कर रहा है इंतजार? शहर के बीच से गुजर रही 11 हजार केवी की लाइन भी छोड़ी भगवान भरोसे, जर्जर विद्युत खंभों की हालत ‘अब गिरा, तब गिरा’ की, लोग दहशत में जीने को मजबूर

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

शहर चुनें

Follow Us Now