लाडनूं में प्रशासन गांवों की ओर शिविरों में पहले दिन 57 परिवाद मिले, 6 का तत्काल निस्तारण: नावां में 17 परिवाद मिले

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में प्रशासन गांवों की ओर शिविरों में पहले दिन 57 परिवाद मिले, 6 का तत्काल निस्तारण: नावां में 17 परिवाद मिले

लाडनूं (kalamkala.in)। प्रशासन की प्रभावशीलता को बढ़ाने और नागरिक सेवाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रारम्म किए गए गुड गवर्नेन्स सप्ताह, 2024 के तहत प्रशासन गांवों की ओर शिविरों के आयोजन में 19 दिसंबर को उपखण्ड लाडनूं में आयोजित सुशासन सप्ताह के एक दिवसीय प्रशासन गांव की ओर- 2024 शिविर ब्लाक मुख्यालय एवं ग्राम पंचायत मंगलपुरा, लेडी एवं उदारासर में आयोजित किये गये। ब्लॉक मुख्यालय पर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में तथा उक्त ग्राम पंचायत स्तर पर उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में शिविर आयोजित हुए। इन शिवरों में कुल 57 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से 6 परिवादों का मौके पर निस्तारण किया गया। बकाया प्रकरणों के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया तथा शेष समस्त प्रकरणों को संपर्क पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। शिविर में जिला कलेक्टर पुखराज सेन, उपखंड अधिकारी मिथलेश कुमार, पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल, तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडे एवं समस्त नायब तहसीलदार व समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

प्रशासन गांवों की ओर अभियान के शिविर में नावां में 17 परिवाद मिले

नावां (kalamkala.in)। भारतीय प्रशासन की प्रभावशीलता को बढ़ावा देने और नागरिक सेवाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे गुड गवर्नेन्स सप्ताह, 2024 के तहत प्रशासन गांवों की ओर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 19 दिसम्बर को उपखण्ड नावां में आयोजित एकदिवसीय सुशासन सप्ताह के प्रशासन गांव की ओर 2024 शिविर का आयोजन ब्लॉक मुख्यालय एवं ग्राम पंचायत भगवानपुरा में किया गया। ब्लॉक मुख्यालय व ग्राम पंचायत स्तर पर उपखंड अधिकारी नावां की अध्यक्षता में शिविर आयोजित हुए। इन शिवरों में कुल 17 परिवाद प्राप्त हुए, सभी बकाया प्रकरणों के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया तथा समस्त प्रकरणों को संपर्क पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।
शिविर में एसडीएम श्रीमती जीतू कुल्हारी, तहसीलदार नावां रामेश्वर लाल, सहायक अभियंता विद्युत निगम नावां रमाकांत शर्मा, जलदाय विभाग नावां की श्रीमती शांति जाखड़ एवं समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now