ननिहाल के लिए आया छात्र बस से उतरते समय अचानक कंटेनर के सामने टकराने से हुआ गंभीर रूप से घायल, शिमला बस स्टेंड के पास हुआ हादसा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ननिहाल के लिए आया छात्र बस से उतरते समय
अचानक कंटेनर के सामने टकराने से हुआ गंभीर रूप से घायल, शिमला बस स्टेंड के पास हुआ हादसा

लाडनूं (kalamkala.in)। मेगा हाइवे पर शिमला गांव के स्टेंड पर बस से उतरता एक छात्र पास से निकल रहे कंटेनर से भिड़ कर सड़क पर जा गिरा और घायल हो गया। उसे तत्काल डीडवाना चिकित्सालय ले जाया गया, जहां गंभीर हालत होने से उसे जयपुर के लिए रैफर किया गया है। यह हादसा मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे हुआ। ग्राम सुनारी निवासी 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला लोकेश (16) पुत्र नानूराम जाति मेघवाल मंगलवार को अपने ननिहाल के लिए शिमला गांव आया था। ब स्टेंड पर बस से उतरते समय वह अचानक पास से निकल रहे कंटेनर के सामने आ गया तथा उसके बम्पर से टकरा कर साइड में सड़क पर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी। तत्काल उसे डीडवाना चिकित्सालय ले जाया गया। दुर्घटना कारित करने वाले कंटेनर में कुरकुरे भरे हुए थे और वह मुम्बई से पंजाब जा रहा था। हादसे के बाद कंटेनर वहीं थम गया। उसको लोगों ने वहीं रोक रखा है। इस हादसे को लेकर अभी तक स्थानीय पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। घायल छात्र के नाना लालाराम का कहना है कि बच्चे का इलाज चल रहा है, उसके बाद ही कोई रिपोर्ट देंगे। घायल बच्चे को डीडवाना ले जाया जाने पर उसे वहां से रैफर कर जयपुर भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

शहर चुनें

Follow Us Now