समाजसेवा की सीख के साथ हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, टैगोर कॉलेज निम्बी जोधा में सात दिवसीय शिविर सम्पन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

समाजसेवा की सीख के साथ हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन,

टैगोर कॉलेज निम्बी जोधा में सात दिवसीय शिविर सम्पन्न

लाडनूं (kalamkala.in)। निकटवर्ती निम्बी जोधां के टैगोर काॅलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन बौद्धिक व सांस्कृतिक सत्र के साथ किया गया। कॉलेज के प्राचार्य बाबूलाल कंडावरिया ने बौद्धिक सत्र के दौरान विश्व हिंदी भाषा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वयंसेवकों को बताया कि हिन्दी भाषा हमारी प्राचीन संस्कृति को दर्शाती है, जिसमें भारतीयों की विरासत बसी है, इस विरासत को सहेज कर रखें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था निदेशक गुलाब सिंह शेखावत ने एनएसएस शिविर को समाज सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया और जीवन में उत्तरोत्तर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य महेन्द्र सिंह देवल ने मानव सेवा की सीख दी और शिविर में प्राप्त अनुभवों को आजीवन समाजसेवा में सहेजने को कहा।एनएसएस शिविर के समापन दिवस पर महाविद्यालय की छात्रा मोंटी कंवर को स्कूटी प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम अधिकारी हरिशंकर पंवार ने राष्ट्रीय सेवा योजना का वाक्य ‘मैं नही बल्कि आप’ के बारे मे बताते हुए कहा कि समाज सेवा में किसी प्रकार का संकोच नही करना चाहिए। इस अवसर पर मोहन लाल, माणकचन्द गोदारा, विशाल सिंह, रविन्द्र सिंह जोधा, भैंरू सिंह राठौड़, राजेन्द्र सिंह पंवार, ईसुब तेली, नरेन्द्र सिंह आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now