खेतों से फव्वारा व पाईप चुराने वाली गैंग का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, निम्बी जोधां पुलिस ने सीओ की देखरेख में किया मामले का खुलासा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

खेतों से फव्वारा व पाईप चुराने वाली गैंग का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार,

निम्बी जोधां पुलिस ने सीओ की देखरेख में किया मामले का खुलासा

लाडनूं ()। निम्बी जोधां थाना पुलिस ने चोरी के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए खेतों से फव्वारा, सिंचाई के पाईप आदि चुराने के दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त पवन कुमार (22) पुत्र रामरख जाट निवासी ओड़ींट है, जिससे पुलिस की पूछताछ-अनुसंधान किया जा रहा है। निम्बी जोधां के आस-पास के गांवो के खेतों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों को देखते हुए थाना स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के दिशा-निर्देशन में इस टीम द्वारा तकनीकी सहायता व घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को चैक कर घटना में शामिल आरोपियों को चिह्नित किया इसके बाद दबिश देकर एक आरोपी बाबूलाल को गिरफ्तार किया, जिसे न्यायिक हिरासत में भिजवाया जा चुका है। अब उसके सहयोगी आरोपी पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि इन चोरों ने गिरोह बनाकर क्षेत्र में बहुत से खेतों से फव्वारा, पाईप आदि की चोरियां की हैं।

सांडास के खेत से चोरी की थी रिपोर्ट

इस चोरी के प्रकरण की रिपोर्ट सालगाराम ने 10 जनवरी को दी थी, कि ग्राम साण्डास में उसका खेत, जो मेरे बटाईदार चेनेन्दर पोटलिया पुत्र भंवरलाल पोटलिया जाति जाट निवासी झाड़ेली को 1 वर्ष के लिये बटाई पर बताया गया है। इस खेत पर ट्यूबवेल है और वहां खेत में जीरा व ईसबगोल की फसल बुआई की हुई है। खेत में से 9 जनवरी की रात को चोरों ने 50 फव्वारे व 50 पाईप 2.5 इंच के चोरी कर लिए। इस रिपोर्ट को एफआईआर सं. 07/2025 दिनांक 10.01.2025 अन्तर्गत धारा 303 (2) बीएनएस में दर्ज किया गया। इस मामले में वृताधिकारी विक्की नागपाल व थानाधिकारी हरीकृष्ण तंवर के सुपरविजन में हेड कांस्टेबल बस्तीराम व टीम सदस्यों कांस्टेबल रामकुवांर, रामचन्द्र, शिवकरण, राजकुमार, अजय और शिवराज ने कार्रवाई करके खुलासा किया। इस कार्रवाई में आसूचना अधिकारी सिपाही रामकुंवार बैड़ा का विशेष योगदान रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now