गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी,

प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आमजन को योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ग्राम रथ अभियान के तहत गुरुवार को लाडनूं क्षेत्र के गैनाणा ग्राम में आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने सहभागिता की और ग्रामीण जनों की समस्याएं सुनने और उनके त्वरित निस्तारण के साथ ग्रामीणों से आत्मीय संवाद भी किया। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामवासियों, किसानों, युवाओं, मातृशक्ति एवं वरिष्ठजनों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं प्रस्तुत करने के साथ सुझाव तथा क्षेत्रीय आवश्यकताएं भी प्रभारी मंत्री को बताई। प्रभारी मंत्री ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री चौधरी ने ग्रामीणों की नहरी पानी की आपूर्ति, पेयजल आपूर्ति, जल जीवन मिशन के कार्य, विद्युत, कृषि योजनाओं एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं की सुनवाई की, जिनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने गर्मी के मौसम के मध्यनजर ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से सुचारु पेयजल आपूर्ति करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिये।

किसानों के लिए प्रदत्त सुविधाओं का किया बखान 

प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोकहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान कर पात्र लाभार्थियों को अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों को बताया कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं किसानों व पशुपालकों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा ग्राम रथ अभियान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी के साथ लाभ पहुंचाने का कार्य राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। राज्य सरकार निरंतर राज्य को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाई जाने, फसल बीमा का लाभ किसानों को दिया जाने की विस्तृत जानकारी भी दी। रात्रि चौपाल के दौरान कला जत्था के कलाकारों एवं अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

इन सबकी रही उपस्थिति 

इस अवसर पर जिला कलेक्टर अवधेश मीणा, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सदस्य जगदीश सिंह राठौड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पारीक, जिला मंत्री नीतेश माथुर आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नानूराम चौयल ने किया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर अवधेश मीणा, उपखंड अधिकारी लाडनूं मीनू वर्मा, पंचायत समिति लाडनूं की विकास अधिकारी कुमुद सोलंकी, राधेश्याम सांखला सहित सभी जलदाय विभाग, पीडब्ल्यूडी आदि विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि व समाजसेवी भी उपस्थित रहे। रात्रि चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों के अलावा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के सदस्य जगदीश सिंह राठौड़, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गजेंद्र सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष जगदीश पारीक, जिला मंत्री नीतेश माथुर, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, पूर्व प्रधान जगन्नाथ बुरड़क, प्रेमाराम सिकराली, गणेश चबराल, गोविंद सिंह कसूंबी, देवाराम पटेल, रमेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आगामी नगरीय एवं पंचायतीराज चुनावों की पूर्व तैयारियों को लेकर प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित, उपखंड अधिकारी ममता लहुआ ने दिए निर्देश- सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अपने-अपने दायित्वों एवं कार्यों की पूर्ण पूर्व तैयारी समयबद्ध करें

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now