लाडनूं की नई एसडीएम हो़गी ममता लहुआ, मीनू वर्मा को चूरू भेजा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की नई एसडीएम हो़गी ममता लहुआ, मीनू वर्मा को चूरू भेजा

लाडनूं (kalamkala.in)। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 187 अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी इस आदेश के अनुसार लाडनूं की उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा का स्थानांतरण लाडनूं से हो गया है। उन्हें यहां से स्थानांतरित करके सहायक निदेशक लोक सेवाएं प्राशसनिक सुधार एवं समन्वय विभाग चूरू में लगाया गया है। लाडनूं की उपखंड अधिकारी के रूप में अब ममता लहुआ अपनी सेवाएं देंगी।‌ लहुआ को सिणधरी (बाड़मेर) में तहसीलदार रहते हुए गत वर्ष दिसम्बर में ही पदोन्नत करके तहसीलदार सेवा से प्रशासनिक सेवा में शामिल किया गया था। लहुआ मेघवाल शिक्षा एवं विकास संस्थान, मूंगड़ा रोड बालोतरा की स्थाई सदस्य हैं। उन्होंने अपनी कर्मठता, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्यशैली से प्रशासन में हमेशा एक अलग पहचान बनाई है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मोटर साइकिलों पर आए चार लोगों ने घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई, बड़ा बास में हुए इस कातिलाना हमले में युवक के हाथ व कंधे तथा पीठ पर लगी चोटें, हल्ला मचाने पर हमलावर भागे

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now