प्रजापति ग्रुप के साथ चलें लाडनूं से महाकुम्भ और अन्य तीर्थों के लिए, एसी स्लीपर बस से की जाएगी यात्रा, प्रमुख लोगों ने करवाया अपना स्थान बुक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्रजापति ग्रुप के साथ चलें लाडनूं से महाकुम्भ और अन्य तीर्थों के लिए,

एसी स्लीपर बस से की जाएगी यात्रा, प्रमुख लोगों ने करवाया अपना स्थान बुक

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने व स्नान-ध्यान करने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। स्थानीय प्रजापति ग्रुप द्वारा लाडनूं से महाकुम्भ के लिए 25 जनवरी से 1 फरवरी तक के लिए कुम्भयात्रा का आयोजन किया गया है। इस यात्रा में लाडनूं से सभी यात्रीगणें को बस से गोकुल, वृंदावन, अयोध्या, प्रयागराज, काशी विश्वनाथ, चित्रकूट आदि स्थानों की पर एवं किसी स्वैच्छिक स्थाना पर भी ले जाया जाएगा। इस यात्रा के दौरान महाकुम्भ के दौरान प्रयागराज पहुंच कर सबका वहां चार दिन का कल्पवास भी किया जाएगा। साथ ही अन्यत्र अखाड़े में जाकर भी वहां सेवाएं प्रदान की जाएंगी। प्रयागराज व अन्य तीर्थस्थलों में लाडनूं के विकास के लिए कामना-प्रार्थना की जाएगी। इसके अलावा प्रयागराज में प्रवास के दौरान वहां पर सेवा के लिए जरूरतमदों आदि के लिए 200 कंबल, कुछ बिस्तर और कुछ बर्तनों का वितरण भी किया जाएगा।
श्रद्धालु कैलाश घोड़ेला ने बताया कि राम धाम खेड़ापा के संत स्वामी पुरुषोत्तमजी महाराज इस यात्रा को हरीझंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस यात्रा में जो प्रमुख लोग अब तक शामिल हो चुके हैं, उनमें संतोष सूरत, मोतीलाल सूरत, लालचंद नागपुरिया, कैलाश घोड़ेला, बछराज पार्षद, मोतीलाल गैदर, नवरत्न घोड़ेला, गणेश वर्मा, गणेश कठोर, जीवन, संपत्ति नागपुरिया, निर्मल प्रजापत मंगलपुरा, शंकर रतनगढ़, रामलाल मलसीसर, बुगलजी जैनाग्रवाल, दीनजी पंसारी, मनोज अग्रवाल, रघुवीर सिंह, ओमप्रकाश शर्मा आदि यात्री होंगे। इनके अलावा इच्छुक लोग अपनी जगह बुक करवा रहे हैं और उम्मीद है कि बड़ी संख्या में भक्तजन इस यात्रा में शामिल होंगे। सभी यात्रियों के जाने की व्यवस्था के लिए एयर कंडीशनर स्लीपर बस की व्यवस्ािा गई है। ज्ञातव्य है कि यह महाकुंभ 26 फरवरी महाशिवरात्रि तक जारी रहेगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

शहर चुनें

Follow Us Now