दिनेश मुंडेल को ‘शिक्षक-संत’ उपाधि जोधपुर के सालावास में उत्कर्ष के निर्मल गहलोत करेंगे सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दिनेश मुंडेल को ‘शिक्षक-संत’ उपाधि

जोधपुर के सालावास में उत्कर्ष के निर्मल गहलोत करेंगे सम्मान

मूण्डवा (न्यूज रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। उत्कर्ष क्लासेज जोधपुर के निदेशक डॉ. निर्मल गहलोत द्वारा राजस्थान भर से 13 शिक्षकों का चयन किया गया है, जो शिक्षा क्षेत्र में शानदार कार्य कर रहे हैं। इन सभी चयनित 13 शिक्षकों को जोधपुर के सालावास स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में निर्मल गहलोत द्वारा बनाये गये 21 लाख के स्मार्ट कक्ष के शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया है। मूंडवा के चयनित शिक्षक दिनेश मुंडेल को वहां ‘शिक्षक संत’ की उपाधि से सुशोभित किया जायेगा।

जिले से एकमात्र शिक्षक मुंडेल का चयन

गौरतलब है कि मूण्डवा निवासी दिनेश मुंडेल ने अपनी मेंहनत, बाबा साहब सेवा समिति और भामाशाहों के सहयोग से मर्ज होने वाली स्कूल को 225 के नामांकन तक पहुंचा दिया। विद्यालय विकास में भामाशाहों की मदद से लाखों रुपयों के काम भी करवाये। इसके अलावा दिनेश मुंडेल आसपास के हर सामाजिक कार्यक्रम और पर्यावरण क्षेत्र में सक्रियता से भाग लेते हैं। पूरे नागौर जिले से एकमात्र शिक्षक के रूप में दिनेश मुंडेल का चयन होने से संपूर्ण मूंडवा क्षेत्र में खुशी की लहर है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

तीन दिनों में पुलिस करेगी सरफराज हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरबाज को गिरफ्तार, अब तक 4 जनों को किया डिटेन, मृतक का शव तीसरे दिन सौंपा परिजनों को, आश्वासन के बाद हटाया धरना, गुरुवार रात को चाकू मारकर की थी सरफराज की हत्या

शहर चुनें

Follow Us Now