हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन अब सप्ताह में दो दिन चलेगी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन अब सप्ताह में दो दिन चलेगी

लाडनूं (kalamkala.in)। भारतीय रेलवे के पश्चिम रेलवे के अन्तर्गत भावनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक माशूक अहमद ने जानकारी दी है कि भावनगर-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन अब सप्ताह में दो दिन चलेगी। इस हरिद्वार ट्रेन को सोमवार के साथ-साथ गुरुवार को भी चलाने की रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिली है। उन्होंने बताया कि पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल से होकर चलने वाली भावनगर-हरिद्वार- भावनगर एक्सप्रेस ट्रेन (19271/19272) को रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा में बढ़ोतरी करने के उद्देश्य से सप्ताह में दो दिन चलाने की मंजूरी प्रदान कर दी है। अब यह ट्रेन भावनगर टर्मिनस से सोमवार के साथ-साथ गुरुवार को भी चलेगी अर्थात् सप्ताह में दो दिन चलेगी।
भावनगर डीविजन के सीनियर डीसीएम माशूक अहमद के अनुसार अभी तक तक भावनगर से हरिद्वार को जाने वाली ट्रेन भावनगर टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार को रात्रि 20.20 बजे चलती है तथा बुधवार को 03.40 बजे हरिद्वार पहुंचती है। वापसी में यह ट्रेन हरिद्वार से बुधवार को प्रातः 05.00 बजे चलती है तथा गुरुवार को 12.25 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचती है। मंडल रेल प्रबंधक रवीश कुमार ने बताया कि रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल जाने के बाद अब भावनगर-हरिद्वार ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। यह ट्रेन भावनगर टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को चलेगी तथा हरिद्वार से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी। उल्लेखनीय है कि भावनगर से हरिद्वार के लिए गुरुवार को चलने वाली ट्रेन की शुरूआत शीघ्र होगी तथा शीघ्र हीं ट्रेन के समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now