डीडवाना होस्पिटल का पीएमओ 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार पीएमओ के आवास एवं अन्य ठिकानों की भी की जा रही है तलाश रिश्वत लेकर चिकित्सा कार्य करने के हैं आरोप

SHARE:

Breking
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डीडवाना होस्पिटल का पीएमओ 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

पीएमओ के आवास एवं अन्य ठिकानों की भी की जा रही है तलाश

रिश्वत लेकर चिकित्सा कार्य करने के हैं आरोप

डीडवाना। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर नागौर इकाई द्वारा डीडवाना में कार्यवाही करते हुये राजकीय बांगड़ चिकित्सालय के पीएमओ डा. इन्द्रराम रणवां (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) को परिवादी लाडनूं तहसील के ग्राम बल्दू निवासी एक व्यक्ति से 5 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एपेंडिक्स के ऑपरेशन के लिए मांगे पांच हजार रूपए

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की नागौर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि उसके परिजन का एपेन्डिक्स का ऑपरेशन करने की एवज में डा. इन्द्रराम रणवां (मुख्य चिकित्सा अधिकारी, राजकीय बांगड़ चिकित्सालय, डीडवाना) द्वारा 5 हजार रुपये की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

इस पर एसीबी अजमेर के उप महानिरीक्षक पुलिस समीर कुमार सिंह के सुपरवीजन में एसीबी नागौर इकाई के पुलिस निरीक्षक सुशीला विश्नोई के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर उनकी टीम द्वारा ट्रेप की कार्यवाही करते हुये इन्द्रराम रणवां पुत्र बालूराम रणवां निवासी खिचड़ों की ढाणी, बानूड़ा, पुलिस थाना दातारामगढ़, जिला सीकर हाल मुख्य चिकित्सा अधिकारी, राजकीय बांगड़ चिकित्सालय. डीडवाना जिला नागौर को परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस समीर कुमार सिंह के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

कोई भी नागरिक 24 घंटे कभी भी कर सकता है शिकायत

एसीबी महानिदेशक, भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेश वासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।[the_ad id=”1853″][the_ad id=”771″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now