खेत के 29 काश्तकारों के बीच सहमति से हुए विभाजन को तहसीलदार ने मंजूरी देकर बनाया सबको पृथक्-पृथक् खातेदार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

खेत के 29 काश्तकारों के बीच सहमति से हुए विभाजन को तहसीलदार ने मंजूरी देकर बनाया सबको पृथक्-पृथक् खातेदार

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम बाकलिया में कुल 29 पक्षकारों के बीच आपसी सहमति से हुए बंटवारे को स्वीकार करते हुए तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडे ने सभी काश्तकारों को राहत प्रदान की है और सबको संयुक्त खातेदारों के बजाय पृथक-पृथक स्वतंत्र खातेदार बना दिया। इस मामले में ग्राम बाकलिया के खाता संख्या 650 खसरा संख्या 731 की रकबा 3.3184 हेक्टयर भूमि के खातेदार कैलाश भाटी पुत्र गोपीराम जाति मेघवाल निवासी बाकलिया वगैरह काश्तकारों ने आपसी सहमति करते हुए बंटवारा पत्र पेश किया। इसमें कुल 29 पक्षकारों ने सहमति से खाता विभाजन करवाया था। तहसीलदार लाडनूं अनिरुद्ध देव पांडे ने इस बंटवारा प्रस्ताव स्वीकार कर काश्तकारों को राहत प्रदान की। यह बंटवारा प्रस्ताव एडवोकेट आनंद डारा ने तैयार किया था, जिसमें कुल 29 पक्षकारों ने आपसी सहमति से कृषि भूमि के खाता का विभाजन करवाया गया था।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now