लाडनूं में कार पलट जाने से हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत और 8 जने हुए घायल, देव-दर्शन कर लौटते समय हुए हादसे के शिकार, डीएसपी व थानाधिकारी मय जाप्ता पहुंचे मौके पर, हादसे को लेकर जांच जारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में कार पलट जाने से हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत और 8 जने हुए घायल,

देव-दर्शन कर लौटते समय हुए हादसे के शिकार, डीएसपी व थानाधिकारी मय जाप्ता पहुंचे मौके पर, हादसे को लेकर जांच जारी

लाडनूं (kalamkala.in)। हनुमानगढ़-किशनगढ़ मेगा हाईवे पर खानपुर फाटक से जैन विश्व भारती फांटे के बीच हुए एक फॉर्च्यूनर कार से हुए सड़क हादसे में एक महिला की मृत्यु हो गई और 8 जने घायल हो गए। गाड़ी में सवार सभी लोग खींवसर तहसील के गुढा भगवानदास खड़काली गांव के बताए जा रहे हैं, जो खाटू श्यामजी और अन्य तीर्थस्थलों पर जाकर वापिस गांव लौट रहे थे। दुर्घटना का कारण उनकी फॉर्चूनर गाड़ी की स्टेपनी टूटने से गाड़ी का अनियंत्रित होना और असंतुलित होकर पलट जाना रहा। इस हादसे में टीकूराम पुत्र दुदाराम, शारदा पत्नी ओमप्रकाश, ओमप्रकाश पुत्र गणेशराम, सुमित्रा पत्नी बेगाराम, राजूराम, सुखराम गोदारा, सुरेश पुत्र पूर्णाराम, राजेंद्र चौधरी पुत्र शिवलाल भामू तथा कमला गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

‘टीम हारे का सहारा’ सभी घायलों को लेकर पहुंचे लाडनूं

इस सड़क हादसे की सूचना के तत्काल बाद ‘टीम हारे का सहारा’ के संयोजक श्याम स्वर्णकार और एम्बुलेंस चालक नवरतन बिजारणिया ने मौक़े पर पहुंचकर घायलों क़ो एम्बुलेंस और निजी गाड़ी से लाडनूं स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इन घायलों में से एक महिला कमला क़ो मृत घोषित कर दिया गया तथा एक युवक क़ो हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। घायलों में महिला, पुरुष के अलावा दो छोटे बच्चे भी हैं। लाडनूं के सरकारी अस्पताल में घायलों के पहुंचते ही सारा चिकित्सकीय स्टाफ सक्रिय हो गया। पीएमओ डॉ. भरत कसेरा के नेतृत्व में डा. कानाराम चौधरी, डॉ. चैनाराम चौधरी, डॉ. विवेक बगड़िया, डॉ. परवेज भाटी, डॉ. किशनाराम पुनियां सहित पूरी टीम ने सभी घायलों की सुध लेते हुए सबका त्वरित प्राथमिक उपचार किया। गंभीर मरीज को तत्काल रैफर किया। सूचना मिलने पर लाडनूं के पुलिस उप अधीक्षक जितेन्द्र सिंह चारण एवं थानाधिकारी शिम्भु दयाल मीणा मय जाप्ता सरकारी अस्पताल पहुंचे तथा घटनास्थल पर भी पहुंचे। उन्होंने हादसे की पूरी जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सभी हाथ ठेले वाले पांच दिनों में हटाएं अपने अतिक्रमण, सुझाए गए वैकल्पिक स्थानों पर करें शिफ्टिंग, नगर पालिका और सब्जी-फरोश ठेला चालक प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक, विचार-विमर्श के बाद तय हुए पुनर्स्थापन के स्थान

जल भराव स्थल चिह्नित करने, बरसाती पानी की समुचित निकासी के लिए पंपों की व्यवस्था व निकासी के लिए नालियों की मरम्मत के लिए निर्देश, जिला कलक्टर ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक लेकर दिए हर आपदा से बचाव के लिए निर्देश, मानसून पूर्व आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की

शहर चुनें

Follow Us Now