लाडनूं नगर पालिका का सीमा-विस्तार कर नजदीक के 8 गांवों को पालिका क्षेत्र में शामिल किया जाए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं नगर पालिका का सीमा-विस्तार कर नजदीक के 8 गांवों को पालिका क्षेत्र में शामिल किया जाए

लाडनूं (kalamkala.in)। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् दिल्ली के सदस्य एवं भाजपा के प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक जगदीश सिंह राठौड़ एडवोकेट ने स्वायत शासन मंत्री को पत्र लिखकर नगरपालिका लाडनूं की सीमाओं का विस्तार करने के संबंध में सुझाव दिए हैं। राठौड़ ने लिखा है कि राज्य सरकार ने नगर पालिकाओं की सीमाओं को विस्तृत करने के संबंध में निर्देश दे रखें है।इस संबंध में नगर पालिका लाडनूं की सीमाओं का विस्तार किया जाना आवश्यक है। नगरपालिका सीमा से 2 से 5 किलोमीटर तक आने वाले गांवों में मंगलपुरा, गोरेड़ी, चकगोरेड़ी, विश्वनाथपुरा, कासण, आसोटा, पदमपुरा व भियाणी ये आठ गांव आते हैं, ये सभी गांव नगरपालिका की सीमा से लगे हुए हैं। इनको नगरपालिका लाडनूं के क्षेत्र में सम्मिलित किया जा सकता है। इसलिए जिला कलक्टर डीडवाना-कुचामन को निर्देश दिए जावें कि इन समस्त गांवों को प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को प्रेषित करावें।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now