फंदे से लटके मिले युवक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

फंदे से लटके मिले युवक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय दयानंद कोलोनी में फांसी के फंदे पर झूलकर जान देने वाले मृतक युवक का मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। सोमवार सुबह यह युवक अखिलेश बागड़ी (24) पुत्र विनोद बागड़ी जाति माली अपने घर के कमरे में फंदे से लटका मिला था, जिसे पलरिजन और पड़ौसी लेकर तत्काल राजकीय अस्पताल पहुंचे, पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता जापान रहते हैं और उसकी माता प्रयागराज गई हुई थी। घर में मौजूद दादा को दिखाने के लिए मृतक युवक का छोटा भाई अस्पताल गया हुआ था। पीछे से उसने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या पुलिस चौकी प्रभारी दशरथ सिंह ने बताया कि
मृतक अभिषेक पुत्र गोपाल बागड़ी सैनी के चचेरे भाई आदित्य बागड़ी ने पुलिस को इस बारे में लिखित रिपोर्ट देकर बताया कि घटना के समय वह अपने दादाजी को चैकअप करवाने के लिए अस्पताल गया हुआ था, जब वापस घर आकर देखा तो अभिषेक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। उसकी बॉडी को अन्य साथियों की मदद से नीचे उतार कर लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय लाया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now