*पत्रकार सुरक्षा कानून सहित विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को किया आगाह,* पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे की सुमेरपुर (पाली) की ओर से दिया गया मांग पत्र, नवमनोनीत पत्रकार अध्यक्ष मेवाड़ा का किया गया सम्मान*

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*पत्रकार सुरक्षा कानून सहित विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को किया आगाह,*

*पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे की सुमेरपुर (पाली) की ओर से दिया गया मांग पत्र, नवमनोनीत पत्रकार अध्यक्ष मेवाड़ा का किया गया सम्मान*

साण्डेराव/ पाली (kalamkala.in)। राजस्थान प्रदेश के सबसे विस्तृत इकाइयों वाले पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे की सुमेरपुर विधानसभा इकाई के अध्यक्ष एवं मारवाड़-गोड़वाड़ क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार
नटवर मेवाड़ा ने राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को आईएफडब्लूजे संगठन का 13 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपकर पत्रकार सुरक्षा कानून सहित अन्य मांगों के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए अनुरोध किया। इस अवसर पर भाजपि प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने नटवर मेवाड़ा को प्रतिष्ठित पत्रकार संगठन की सुमेरपुर विधानसभा इकाई का अध्यक्ष मनोनीत होने‌ पर बधाई देते हुए उनका माल्यार्पण व साफे द्वारा बहुमान भी किया। सभी मौजूदा लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने बताया कि नटवर मेवाड़ा वर्ष 1988 से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट सेवाएं प्रदान करते आ रहे हैं। साथ ही वे सामाजिक सरोकारों में भी अपनी महती भूमिका निभाते रहे हैं। यहां चर्चा रही कि प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ एवं मेवाड़ा की मित्रता कृष्ण-सुदामा की तरह रही है। इस अवसर पर सुमेरपुर इकाई से जुड़े बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार, बंसत गांव के कल्लाजी राठौड़ धाम गादीपति जब्बरसिंह राजपुरोहित, भरतसिंह, पूर्व सरपंच कैलाश सुथार, अरविंद कुमार जोशी, पुखराज कुमावत, अरूण बैरवा, देवाराम मीणा, महावीर मेवाड़ा, खीमाराम मेवाड़ा, हिम्मत रागी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now