गैनाणा हत्याकांड की जांच अब जसवंतगढ थानाधिकारी जोगेन्द्र राठौड़ करेंगे, एसपी ने किया विशेष अनुसंधान टीम का गठन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गैनाणा हत्याकांड की जांच अब जसवंतगढ थानाधिकारी जोगेन्द्र राठौड़ करेंगे, एसपी ने किया विशेष अनुसंधान टीम का गठन

लाडनूं (kalamkala.in)। गैनाणा में अपनी पत्नी के साथ एक ही कमरे में सोए व्यक्ति का अगली सुबह शव संदिग्धावस्था में मिलने और परिजनों द्वारा पुलिस को रिपोर्ट देकर मृतक की पत्नी और पत्नी के पीहर पक्ष पर साजिश पूर्वक हत्या करने का आरोप लगाया गया। इस मामले में मृतक की पत्नी को निम्बी जोधां पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। उससे की गई पूछताछ में अन्य किसी मुलजिम का नाम सामने नहीं आया, लेकिन मृतक के परिजन और ग्रामीण लोग सबकी गिरफ्तारी और मुआवजा आदि की मांगों को लेकर पिछले छह दिनों से धरना लगाए बैठे हैं। ग्रामीण कलेक्टर और एसपी से भी मिले और अपनी बात रखी, परन्तु बात नहीं बनी। अब जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने इस मामले में विशेष अनुसंधान दल का गठन करके जांच कार्य सौंपा है। एसपी ने इस प्रकरण संख्या 21/2025 (गेनाणा प्रकरण) अन्तर्गत धारा 108, 62 (2) (ए) बीएनएस पुलिस थाना निम्बीजोधा की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा आरपीएस के पर्यवेक्षण में और वृताधिकारी विक्की नागपाल के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया है। अब इस इस प्रकरण का अनुसंधान आगे जसवंतगढ़ पुलिस थाने के थानाधिकारी जोगेन्द्र सिंह राठौड़ को दी गई है। उनके साथ विशेष अनुसंधान दल में जिला साइबर सेल तथा डीएसटी टीम के सदस्यों को भी शामिल किया गया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now