निम्बी जोधां की सरपंच सुमन खीचड़ को महिला दिवस पर दिया जाएगा ‘महिला शक्ति शिरोमणि’ अवार्ड

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निम्बी जोधां की सरपंच सुमन खीचड़ को महिला दिवस पर दिया जाएगा ‘महिला शक्ति शिरोमणि’ अवार्ड

अबू बकर बल्खी, पत्रकार। लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील की ग्राम पंचायत निंबीजोधां की सरपंच सुमन खीचड़ को सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। जयपुर में 7 मार्च को आयोजित होने वाले इस समारोह में नेपाल सरकार के पूर्व विदेश मंत्री उपेंद्र यादव ‘महिला शक्ति शिरोमणी’ अवॉर्ड से सुमन खीचड़ को सम्मानित करेंगे। यह सम्मान पहली बार दिया जा रहा है। समारोह में 22 देशों की अन्य प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान राजस्थान सरकार के प्रतिनिधि व जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा प्रयागराज महाकुंभ में चरण वंदन और चरण प्रक्षालन का प्रतिवेदन संयुक्त राष्ट्र संघ को प्रस्तुत करना रहेगा। यह प्रतिवेदन नेपाल और भारत सरकार के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र संघ को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के संदेश के साथ भेजा जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now